Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को हाल ही में वानखेड़े स्टेडियम के 50वीं वर्षगांठ समारोह में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें पिछले महीने तबीयत बिगड़ने के बाद ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इसके बाद वो पूरी तरह फिट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इस समारोह में उनका स्वागत पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और वसीम जाफर ने किया। वायरल वीडियो में कांबली दो लोगों की मदद से मुश्किल से चलकर पोडियम की ओर अपना अवॉर्ड लेने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद उन्हें महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के पैर छूते और मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए देखा गया। 52 साल के इस क्रिकेटर के लिए बीते कुछ महीने आसान नहीं रहे हैं, जहां उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसमें 2013 में हार्ट अटैक और दो बार दिल की सर्जरी शामिल है। अस्पताल से निकलने से पहले कांबली का टीम इंडिया की जर्सी पहने और बल्ला थामे एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इससे पहले कांबली मशहूर देशभक्ति सॉन्ग ‘चक दे इंडिया’ पर डांस करते भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: फिट होने के बाद भी अश्विन-सुंदर नहीं खेलेंगे रणजी क्रिकेट, जानें वजह
मैंने और सचिन ने बचपन से यही किया है- कांबली
सम्मान समारोह के दौरान कांबली ने अपने क्रिकेट करियर के पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने अपना पहला दोहरा शतक वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था और उसके बाद अपने करियर में कई और शतक लगाए। अगर कोई भी मेरे या सचिन तेंदुलकर की तरह भारत के लिए खेलना चाहता है, तो मैं सलाह दूंगा कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और ऐसा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सचिन और मैंने बचपन से यही किया है।’
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: कंफर्म नहीं कोहली का खेलना, कहीं भारी न पड़ जाए विराट को ये गलती
समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज खिलाड़ी
यह समारोह पूरे एक सप्ताह तक चलने वाला है। इसमें आने वाले दिनों में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और दिलीप वेंगसरकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा होंगे। अन्य दिग्गज खिलाड़ी जिनके इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है, उनमें पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, वर्तमान टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पूर्व नेशनल महिला टीम की कप्तान डायना एडुल्जी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
26 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
30 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
48 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines