Vinod Kambli Health Update: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। लगातार नशे करने के चलते उनकी ऐसी हालत हो गई है। काफी समय तक वे अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। वहीं अब उनके भाई वीरेंद्र कांबली ने विनोद की हेल्थ पर चिंताजनक अपडेट दिया है। फिलहाल विनोद कांबली अपने घर पर ही बीमारियों से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
विनोद कांबली के भाई ने दिया अपडेट
विक्की लालवानी के शो पर विनोद कांबली की हेल्थ पर अपडेट देते हुए उनके भाई वीरेंद्र ने बताया कि “उनकी हालत अभी स्थिर है और वे घर पर ही है। उनका इलाज चल रहा है। उनको बोलने में भी दिक्कत हो रही है। उनको अभी ठीक होने में समय लगेगा। वे चैंपियन हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि वे जल्द दौड़ना, चलना शुरू कर देंगे। उम्मीद करता हूं कि आप उनके जल्द मैदान पर देख पाएंगे।” इसके अलावा वीरेंद्र ने सभी से विनोद कांबली के ठीक होने की प्रार्थना भी करने की अपील की।
आगे उन्होंने बताया कि “उनके पूरे शरीर का चैकअप हुआ और उन्होंने 10 का रिहैब भी किया। ब्रेन और यूरिन टेस्ट के परिणाम ठीक थे। हालांकि वे चल नहीं सकते, जिसके चलते उनकी फिजियोथेरेपी कराने की सलाह मिली है। अभी भी वे बोलते हुए लड़खड़ाते हैं।”
ऐसा रहा विनोज कांबली का क्रिकेट करियर
विनोज कांबली की क्रिकेट में शुरुआत काफी शानदार रही थी, एक समय पर उनको सचिन से भी अच्छा बल्लेबाज माना जाने लगा था, लेकिन उनकी गंदी आदते और अनुशासन ने सब छीन लिया। विनोद कांबली ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले थे। 17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए विनोद कांबली ने 1084 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक, 4 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल थे। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 2477 रन बनाए थे। जिसमें 14 अर्धशतक और 2 शतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें:-4 चौके, 7 सिक्स… DPL 2025 में प्रियांश आर्या का तूफान, आउटर दिल्ली ने चखा धमाकेदार जीत का स्वाद
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
8 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines