---विज्ञापन---

खेल angle-right

2-2 बार हार्ट अटैक, गाड़ी चलाते हुए बेहोश; रुला देगी विनोद कांबली की ये इमोशनल स्टोरी

Vinod Kambli Emotional Story: विनोद कांबली की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। हर कोई उनकी हालत और स्थिति के बारे में जानना चाहता है। वहीं अब एक इंटरव्यू में कांबली ने हर सवाल का जवाब दिया है।

---विज्ञापन---

Vinod Kambli Emotional Story: इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ क्रिकेटर विनोद कांबली काफी चर्चाओं में हैं। दूसरी तरफ उनकी खराब हालत को देखकर पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक भी काफी चिंतित दिख रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों का मानना है कि अपनी इस हालत के विनोद कांबली खुद जिम्मेदार हैं। दूसरी तरफ कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी मदद करने की बात भी कही है। हालांकि उसको लेकर विनोद को अपनी बुरी आदतें छोड़नी होगी, इसके अलावा सचिन से लड़ाई को लेकर भी कांबली पर काफी सवाल उठते रहे हैं। जिसको लेकर अब विनोद कांबली ने चुप्पी तोड़ी है और हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया है।

विनोद काबंली का लेटेस्ट इंटरव्यू आया सामने

हर कोई इन दिनों विनोद कांबली की हालत के बारे में जानना चाहता है। जिसको लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं अब खुद विनोद कांबली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हर सवाल का जवाब दिया है। लालवाणी को दिए गए इंटरव्यू में विनोद कांबली ने बताया कि, “उनको दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। एक बार वे गाड़ी चलाते-चलाते बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उनकी पत्नी ने तुरंत अस्पताल भर्ती कराया था।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- विनोद कांबली का बेटा क्या करता है? आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने दिया जवाब

---विज्ञापन---

सचिन से लड़ाई पर क्या बोले कांबली?

विनोद कांबली और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बचपन का दोस्त माना जाता है। हालांकि बीच में इन दोनों की लड़ाई की खबरें भी सामने आई थी, जिसको लेकर एक बार कांबली ने कहा था कि उनके बुरे वक्त में सचिन ने हेल्प नहीं की थी। वहीं अब विनोद कांबली ने बताया कि, “उन्होंने फ्रस्ट्रेशन में ये बात बोली थी कि सचिन ने उनकी मदद नहीं की। जिसके बाद दोनों के बीच थोड़ा मनमुटाव हो गया था। हालांकि बाद में साल 2013 के दौरान सचिन ने दो बार कांबली का इलाज कराया था और अस्पताल का सारा खर्चा भी सचिन ने उठाया था।”

---विज्ञापन---

कमबैक करेंगे कांबली

कांबली की हालत काफी खराब दिखाई देती, जिससे वे सही तरीके से बोल भी नहीं पाते हैं। लेकिन अब पूर्व क्रिकेटर ने रिहैब में जाने की भी बात कही है। कांबली ने कहा कि वे रिहैब में जाने के लिए तैयार हैं और वे शानदार कमबैक भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 साल में बदले 6 कोच, फिर भी जारी टीम का घटिया प्रदर्शन, पाकिस्तान क्रिकेट का बना मजाक

First published on: Dec 13, 2024 11:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola