हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोल्ड ही नहीं सिल्वर भी हाथ से फिसला, पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचकर भी खाली हाथ लौटेंगी विनेश फोगाट!

Paris Olympic Vinesh Phogat: एक दिन पहले ही विनेश फोगाट ने तीन-तीन बाउट जीतकर नया इतिहास रचा था। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक इतना सब कुछ करने के बावजूद उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat will not get any medal in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक से जो खबरें आ रही हैं, वह बहुत ही ज्यादा दिल तोड़ने वाली है। अब यह बात सामने आ रही है कि ओलंपिक में नया इतिहास रचने वाली विनेश फोगाट के हाथों से न सिर्फ गोल्ड बल्कि सिल्वर भी छूट जाएगा। उन्हें खाली हाथ ही घर लौटना पड़ेगा।

रातभर कड़ी मशक्कत करने के बावजूद विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा बताया जा रहा है। अब जो सबसे ज्यादा टेंशन वाली बात सामने आ रही है, वह यह है कि फाइनल में पहुंचने के बावजूद विनेश फोगाट को कोई मेडल नहीं दिया जाएगा। न सिल्वर न ब्रॉन्ज। पेरिस में सबसे बड़ा उलटफेर करने के बावजूद उन्हें खाली हाथ ही लौटना पडेगा। विश्व रेसलिंग की रूल बुक के नियमों को देखें तो साफ दिख रहा है कि भारतीयों के लिए पेरिस से बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics से क्योंं डिस्क्वालीफाई हुईं विनेश फोगाट, जानें क्या कहता है नियम

विज्ञापन

क्या कहता है नियम

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की रूल बुक का आर्टिकल 11 कहता है कि अगर कोई एथलीट वजन कराने (दो बार) नहीं आता है या उसमें फेल हो जाता है, तो उसे कंपीटिशन से हटा दिया जाएगा। यही नहीं उसका रैंक सबसे आखिरी होगा और उसे कोई मेडल नहीं दिया जाएगा।

अब क्या होगा पेरिस में

इसका मतलब यह हुआ कि विनेश न सिर्फ फाइनल से बाहर हो जाएंगी बल्कि वह अपना सिल्वर मेडल भी गंवा देंगी। 50 किलो इवेंट में अब एक गोल्ड मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। हालांकि भारत ने इसके खिलाफ विरोध जताया है, लेकिन यह कितना सफल होगा, यह तो समय ही बताएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘बृजभूषण ने षड्यंत्र किया होगा…’ विनेश के अयोग्य होने पर क्या बोले महावीर फोगाट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola