Vinesh Phogat Haryana Assembly Election: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस से लौटकर अपने घर पहुंच गई हैं। चरखी दादरी के अपने गांव बलाली पहुंचने के बाद उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है। विनेश को हाल ही में समाज के लोगों ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित भी किया। लेकिन अब उनके हरियाणा पहुंचने के बाद चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, हरियाणा में 1 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में विनेश फोगाट के राजनीति के मैदान में उतरने की चर्चा है।
कांग्रेस नेता आए थे नजर
ये चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि विनेश का स्वागत करने के लिए हरियाणा के कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। हालांकि विनेश ने पहले कहा था कि पॉलिटिक्स जॉइन नहीं करेंगी, लेकिन अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि वह किसी पार्टी का दामन थाम सकती हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने उन्हें मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
बबीता फोगाट के खिलाफ उतर सकती हैं विनेश
रिपोर्ट्स के अनुसार, विनेश फोगाट अपनी चचेरी बहन और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं। बबीता फोगाट बीजेपी नेता हैं। उनके चरखी दादरी से चुनाव लड़ने की संभावना है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस विनेश को उनके सामने उतारकर मुकाबला रोचक बना सकती है। बता दें कि बबीता फोगाट ने 2014 और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने के बाद राजनीति में एंट्री ली थी। बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में चरखी दादरी से टिकट दिया था। हालांकि उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर सांगवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: स्टेज पर बेहोश हुईं विनेश, परेशान हुए बजरंग और ताऊ महावीर फोगाट; देखें Video
बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के मैदान में उतरने की चर्चा
विनेश के साथ ही पहलवान बजरंग पूनिया और योगेश्वर दत्त के बीच मुकाबला हो सकता है। इसी तरह पहलवान साक्षी मलिक को रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस टिकट दे सकती है। आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक के 50 किग्रा फीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले विनेश फोगाट को महज 100 ग्राम वजन की वजह से अयोग्य करार दे दिया गया था। इसके बाद लोगों ने सिस्टम पर निशाना साधा। विपक्षी दलों ने इसमें साजिश की बात कही। दरअसल, विनेश समेत पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौनशोषण का आरोप लगाते हुए मोर्चा खाेल दिया था। वह पहलवानों के प्रदर्शन में भी शामिल थीं। उस वक्त भी उनके राजनीति में जाने की चर्चा थी, हालांकि उन्होंने इससे मना कर दिया था। अब देखना होगा कि विनेश सियासी दंगल में उतरती हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें: Video: विनेश फोगाट की अपील पर CAS के 24 पन्नों में क्या? गिनाई हैरान करने वाली वजह
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines