Vinesh Phogat Case Update: पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल के इतने पास आने के बाद विनेश फोगाट का डिसक्वालीफाई होना पूरे देश को बड़ा झटका दे गया। दरअसल महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल रेसलिंग में विनेश फोगाट फाइनल में पहुंच गई थी। जहां उनका सामना यूएसए की पहलवान के साथ होना था लेकिन फाइनल से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम बढ़ गया था, जिसके चलते उनको अयोग्य घोषित कर दिया था।
इसके साथ विनेश के पदक जीतने की उम्मीदों को भी जोरदार झटका लगा था। हालांकि बाद में विनेश की तरफ से इस मामले को लेकर खेल पंचाट न्यायालय (सीएसए) में अपील दर्ज करवाई गई। जिसपर सीएसए 13 अगस्त को अपना फैसला सुना सकता है। लेकिन उससे पहले अब विनेश फोगाट पर भारतीय ओलंपिक संघ ने निशाना साधा है।
पीटी उषा ने विनेश को ठहराया जिम्मेदार
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने आईओए मेडिकल टीम, विशेष रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला की आलोचना के जवाब में विनेश फोगट पर उंगली उठाते हुए कहा कि कुश्ती, मुक्केबाजी और जूडो जैसे खेलों में अपने वजन पर काबू रखना एथलीट और उसके कोच की जिम्मेदारी होती है न कि आईओए द्वारा नियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला और उनकी टीम की। पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में प्रत्येक भारतीय एथलीट के पास अपनी स्वयं की सहायता टीम थी। ये सहायता टीमें कई वर्षों से एथलीटों के साथ काम कर रही हैं।
ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat का फाइनल से पहले कैसे बढ़ा वजन? जानें अदालत के सामने क्या बोलीं रेसलर
पूरे देश को 13 अगस्त का इंतजार
खेल पंचाट न्यायालय अब 13 अगस्त को इस मामले पर अपना फैसला सुनाने वाला है। जिसके बाद पता चल पाएगा कि क्या विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? हालांकि दूसरी तरफ पूरा देश दुआ कर रहा है कि विनेश को सिल्वर मेडल मिले।
कैसे बढ़ा विनेश का वजन?
विनेश के वकील ने सीएसए को बताया कि ओलंपिक खेल गांव से चैंप डे मार्स एरिना जहां महिला पहलवान का फाइनल मुकाबला था उसके बीच बेहद कम दूरी है। जिसके कारण विनेश अपना वजन नहीं घटा सकीं। पेरिस ओलंपिक में अपने पहले ही दिन विनेश ने लगातार तीन फाइट लड़ी और तीनों में जीत हासिल की थी। जिसके कारण भारतीय महिला पहलवान का शरीर पूरी तरह से एग्जॉस्ट हो गया था। इसके बाद शाम तक विनेश का वजन 50 किलोग्राम से ढाई किलो ज्यादा 52.7 किलोग्राम हो चुका था।
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक में पिछड़ क्यों जाता है भारत? 140 करोड़ का देश पेरिस में 1 गोल्ड भी नहीं जीत पाया
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines