हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'मैंने विश्वासघात किया...', विनेश फोगाट की प्रतिद्वंद्वी युई सुसाकी हुईं इमोशनल

Vinesh Phogat Rival Yui Susaki Gets Emotional: विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक में प्रतिद्वंद्वी रहीं युई सुसाकी का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Vinesh Phogat Yui Susaki

Vinesh Phogat Rival Yui Susaki Gets Emotional: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल का मामला कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में है। इस मामले पर 16 अगस्त को फैसला आना है। पहले 13 अगस्त को फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया। विनेश को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा फी-स्टाइल कुश्ती फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य करार दे दिया गया। वह गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार थीं। अगर गोल्ड नहीं जीततीं तो उन्हें सिल्वर मेडल दे दिया जाता, लेकिन अयोग्य करार दिए जाने की वजह से वह फाइनल नहीं खेल पाईं। इस मामले के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। खास बात यह है कि विनेश ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापानी रेसलर युई सुसाकी को शिकस्त दी थी। जिसे ओलंपिक के इतिहास में बहुत बड़ी बात माना जा रहा था। अब सुसाकी का एक बयान सामने आया है। जिसमें वह इमोशनल होती दिख रही हैं।

‘मैंने विश्वासघात किया’

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से शेयर किए गए एक नोट में सुसाकी ने लिखा- मुझे पेरिस 2024 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सम्मान मिला। इसके लिए सभी फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद। सुसाकी ने आगे लिखा- मैं अपने परिवार, साथियों और फैंस से मिलना चाहती थी, जिन्होंने पिछले तीन साल से गोल्ड मेडल जीतने के लिए मेरे साथ संघर्ष किया है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी। मुझे इस बात का खेद और निराशा है कि मैंने विश्वासघात किया।

ओलंपिक चैंपियन बनने के लिए करूंगी कड़ी मेहनत

सुसाकी ने आगे कहा कि इस निराशा के बावजूद मुझे लोगों का समर्थन मिल रहा है। वे अभी भी मुझ पर विश्वास करते हैं। मैंने हर मैसेज को एक-एक कर पढ़ा है। इन संदेशों ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सुसाकी ने आगे कहा कि अब वे ओलंपिक चैंपियन बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए फिर से कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: क्या पूरी होगी विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल की मांग? दिग्गज रेसलर के वकील विदुष्पत सिंघानिया ने दिया जवाब

14 साल में एक भी मैच नहीं हारा

आपको बता दें कि विनेश फोगाट की प्रतिद्वंद्वी जापान की युई सुसाकी को हराना पेरिस ओलंपिक में सबसे बड़ा उलटफेर रहा। सुसाकी ने विनेश के खिलाफ हार से पहले 14 साल में एक भी मैच नहीं हारा था। उनके पास लगातार 82 मैच जीतने का रिकॉर्ड था। सुसाकी टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट और चार बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। उन्हें पेरिस में फोगाट ने 3-2 से हरा दिया। इसके बाद सुसाकी को पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat पर अखिलेश ने कह दी बड़ी बात, गरमाई सियासत, पूछा IOA ने मेडिकल ऑफिसर पेरिस क्यों भेजा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें