साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के गले लगकर रोईं विनेश, भीड़ के भी निकले आंसू

Vinesh Phogat Return: पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद आज विनेश फोगाट भारत वापस लौट चुकी हैं। पूरा भारत देश की बेटी का जोरदार स्वागत कर रहा है। इस दौरान विनेश काफी भावुक हो गईं थीं।

vinesh phogat

vinesh phogat

विज्ञापन

Vinesh Phogat Return: पेरिस ओलंपिक 2024 में भले ही विनेश फोगाट ने मेडल नहीं जीता हो, लेकिन दिल जरूर जीते हैं। आज ये भारत की बेटी स्वदेश वापस लौट चुकी हैं। पूरा भारत इस पहलवान का स्वागत कर रहा है। दरअसल विनेश अपने फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने के लिए डिसक्वालिफाई हो गई थी। जिसके बाद उनकी मेडल जीतने की उम्मीदों को जोरदार झटका लगा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर लोगों ने विनेश का धूम-धड़ाके के साथ भव्य स्वागत किया है। इस दौरान जब विनेश एयरपोर्ट से बाहर निकली तो उनके स्वागत के लिए साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया भी पहुंचे थे। इन दोनों के गले लगकर विनेश रोने लगी थीं। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विनेश ने कहा कि “मैं अपने देशवासियों से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए आभारी हूं।”

Advertisment

नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ