Vinesh Phogat in Paris 2024 Olympics Final : भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान Yusneylys Guzmán Lopez को 5-0 से हरा दिया। विनेश फोगाट ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और बेहद आसानी से मैच जीत लिया।
पेरिस ओलंपिक के फाइनल में विनेश फोगाट का मुकाबला अमेरिका की रेसलर से होगा। अमेरिका की साराह हिल्डेब्रांट ने मंगोलिया की पहलवान डोल्गोरावन ओटगोनजारगल को 5- 0 से मात दे दी है। अब कल रात 11 बजे विनेश फोगाट और साराह के बीच फाइनल होगा। आज वह पहले ही दो मुश्किल मुकाबले खेल चुकी थीं । इसके बावजूद उनके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई। ऐसा लग रहा था कि मानों वह कुछ साबित करने के लिए उतरी हैं।
सड़क पर उतरकर आंदोलन किया
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाली विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में नया इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गई हैं। 25 अगस्त 1994 को हरियाणा में जन्मीं विनेश फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। साल 2019 में वह पहली ऐसी भारतीय एथलीट बन गई थीं जिसे लॉरियल वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था। यह विनेश फोगाट का तीसरा ओलंपिक है।
ये भी पढ़ें: पेरिस में भी आएगा सोना! नीरज ने पहले ही शॉट में किया कमाल
पहलवानों के आंदोलन की संभाली कमान
साल 2023 में भाजपा सासंद बृज भूषण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले पहलवानों में विनेश फोगाट भी थीं। जनवरी 2023 में विनेश फोगाट के साथ साक्षी मलिक, अंशु मलिक और बजरंग पुनिया जैसे ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवानों के साथ आंदोलन की शुरुआत की थी। ये पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को भंग करने की मांग कर रहे थे। पहलवानों का आरोप था कि फेडरेशन के कोच और इसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह महिला एथलीट्स का लंबे समय से यौन शोषण कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: राइट हैंड खराब हुआ तो लेफ्ट से गोली चलाकर जीत लिए 2 गोल्ड
इस दौरान उन्होंने धरने दिए, सड़कों पर रातें बिताईं और सिस्टम के सामने अपनी आवाज उठाई। इसके बाद सरकार ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो पहलवानों ने आंदोलन खत्म कर दिया। लेकिन, जब कुछ नहीं हुआ तो अप्रैल में फिर आंदोलन शुरू किया गया। अंत में दिसंबर 2023 में खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई की नई चुनी गई बॉडी को निलंबित कर दिया था।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
15 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
36 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
47 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines