Vinesh Phogat India Return: पेरिस ओलंपिक में रेसलर विनेश फोगाट को 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से फाइनल से पहले डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। विनेश ने सिल्वर मेडल की मांग करते हुए कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अर्जी लगाई है। जिसका फैसला 13 अगस्त को आना है। विनेश के भारत आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। रेसलर के भारत आने के बाद ही इस केस से जुड़े कई और पहलू पता चल सकते हैं। वह किस दिन भारत आएंगी, इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दल की वतन वापसी मंगलवार, 13 अगस्त को होगी। विनेश फोगाट भी इसी दिन अपने घर लौटेंगी। इसी दिन उनके मेडल को लेकर कोर्ट ऑफ स्पोर्ट्स में फैसला आएगा। यानी जब कोर्ट का फैसला आएगा, वह अपने परिवार के साथ होंगी।
संन्यास का किया था ऐलान
गौरतलब है कि विनेश ने फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के बाद बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने कुश्ती से संन्यास का फैसला लेकर चौंका दिया था। जिसके बाद से ही लोग उनके फैसले को लेकर सिस्टम को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, विनेश के भारत आने पर सर्व खाप ने भी बड़ा ऐलान किया है। सर्व खाप ने उन्हें भारत आने पर गोल्ड मेडल देने का फैसला लिया है। हाल ही में खापों की एक महापंचायत हुई थी, जिसमें हरियाणा की बेटी को सम्मान देने का फैसला लिया।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड; कौन बना नंबर-1?
दुनियाभर के एथलीट्स का मिल रहा समर्थन
विनेश फोगाट को मेडल न मिल पाना देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेरिका के गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपियन जॉर्डन बरोज ने भी उनका समर्थन करते हुए सिल्वर देने की मांग की है। दूसरी ओर जापान की एथलीट री हिगुची ने भी उन्हें समर्थन दिया है। हिगुची ने उन्हें संन्यास वापस लेने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि पूरा देश विनेश से गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठा था क्योंकि उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त और टोक्यो 2020 चैंपियन जापान की युई सुसाकी को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन की पूर्व यूरोपीय चैंपियन ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला क्यूबा की मौजूदा पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन युसनेलिस गुजमान से हुआ। जिसमें विनेश ने जीत दर्ज की। इसके बाद उनका फाइनल होना था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य करार दे दिया गया।
ये भी पढ़ें: ओलंपिक में पिछड़ क्यों जाता है भारत? 140 करोड़ का देश पेरिस में 1 गोल्ड भी नहीं जीत पाया
ये भी पढ़ें: Neeraj Chopra की घड़ी ने उड़ाए लोगों के होश, कीमत जानकर आपको भी लगेगा शॉक
नीरज चोपड़ा नहीं लौटेंगे घर
आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार 11 अगस्त को आयोजित की गई थी। जिसमें परेड ऑफ नेशंस में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक रहे। अब विनेश फोगाट समेत ज्यादातर एथलीट अपने घर लौट आएंगे। हालांकि इसमें नीरज चोपड़ा शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह सर्जरी के लिए जर्मनी जाएंगे।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा को क्या हुआ, भारत लौटने में क्यों होगी देरी? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
28 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
41 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
49 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines