Vinesh Phogat in Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट कुछ अलग ही इरादों से उतरी है। महज 45 मिनट में उन्होंने दो-दो महिला पहलवानों को धूल चटा दी। पहले प्री क्वार्टर फाइनल में चार बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जापानी पहलवान यूई सुसाकी को हराया। फिर 50 किलो फ्री स्टाइल इवेंट क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को कड़े मुकाबले में हरा दिया। जिस जीत ने दुनिया को चौंका दिया, वो थी जापानी पहलवान के खिलाफ जीत। ऐसा अक्सर हमें फिल्मों में ही देखने को मिलता है, जब हीरो या हीरोइन अपने प्रतिद्वंद्वी को असंभव से दिखने वाले मुकाबले में हरा दे।
मगर भारतीय महिला कुश्ती की ‘दंगल गर्ल’ विनेश ने ऐसा कर दिखाया कि मुंह से अचानक ही निकल गया, ‘वाह छोरी लट्ठ गाड़ दिया!’ विनेश के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है क्योंकि जिस पहलवान को उन्होंने पटखनी दी, वो अपने इंटरनेशनल करियर में कभी हारी ही नहीं थी। यह जापानी पहलवान की पहली हार थी। दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी को हराकर विनेश ने ओलंपिक में तहलका मचा दिया है।
ये भी पढ़ें: ‘ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी…’
13 गोल्ड मेडल
पेरिस ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश फोगाट ने जिन्हें हराया, वह महिला कुश्ती की सुपर स्टार हैं। 50 किलो फ्रीस्टाइल इवेंट में दुनिया की नंबर एक पहलवान। चार बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड अपने नाम किया। एशियन चैंपियनशिप में सोना जीता। मतलब जब भी वह मैट पर उतरीं तो समझो जीत पक्की। पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। वैश्विक इवेंट में जब भी वह खेलने उतरीं, गोल्ड ही जीतकर लौटीं। उन्होंने 13 फाइनल खेले और 13 गोल्ड मेडल जीते।
लगातार 82 मैच जीते
25 साल की यूई सुसाकी ने इंटरनेशनल मंच पर वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है। इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से उन्होंने लगातार 82 मैच जीते हैं। अब जाकर विनेश फोगाट ने जीत के इस क्रम को तोड़ डाला। वो भी खेलों के सबसे बड़े मंच पर। इस खिलाड़ी के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2020 के टोक्यो ओलंपिक में हराना तो दूर की बात रही, कोई महिला पहलवान उनके खिलाफ एक प्वाइंट भी हासिल नहीं कर पाया था।
आखिरी 5 सेकेंड में बदला खेल
आज विनेश जब जापानी पहलवान के खिलाफ उतरीं तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा बड़ा उलटफेर हो जाएगा। एक मिनट बाकी रहने तक सुसाकी 2-0 से लीड कर रही थीं। लेकिन विनेश ने आखिरी पांच सेकेंड में बाजी पलट दी। उन्होंने कॉल ली और सुसाकी ने इसे चैलेंज किया। हालांकि वह असफल रहीं। सुसाकी 2015 के बाद से अब तक सिर्फ 3 बार ही हारीं हैं और लेकिन विनेश के हाथों उन्हें अपने करियर की चौथी हार झेलनी पड़ी। वो भी लगातार 82 जीत के बाद।
ये भी पढ़ें: फुटपाथ पर बिताई रात..सिस्टम से किए दो-दो हाथ; अब विनेश फोगाट ने पेरिस में रचा इतिहास
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
27 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines