Live Updates
देश और हमारे लिए आज का दिन था खराब-बबीता फोगाट
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने कहा, "आज हमारे लिए और देश के लिए खराब दिन था ..हमें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा कुछ हुआ है.."
खेल इतिहास का यह “ब्लैक डे” है रणदीप सिंह सुजेवाला
महिला पहलवार विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुजेवाला ने कहा कि देश का हर बच्चा विनेश के साथ है। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ भारतीय स्तब्ध हैं, यह खेल के इतिहास में काला दिन है। यह एक बहुत बड़ी "नफरत की साजिश" है....लेकिन जान लें कि हरियाणा और देश का हर बच्चा उनके साथ है, वह एक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता है।
विनेश ने ओलंपिक में जाने के लिए वर्षों की है मेहनत-राज्यवर्धन सिंह राठौड़
विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई किए जाने के मामले में खेल मंत्री और पूर्व ओलंपियन कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा में कहा कि कोई खिलाड़ी जब ओलंपिक में खेलने जाता है तो वह उसकी वर्षों की मेहनत होती है, शारीरिक व मानसिक चुनौतियों से संघर्ष करके वह ओलंपिक खेलने जाता है। विनेश फोगाट भी जब मुकाबले में उतरी तो उनका पहला मैच एक तगड़े खिलाड़ी से हुआ और उसको हराया। इसके बाद लग रहा था कि विनोद फोगाट स्वर्ण पदक की दावेदार है और उन्होंने हर मुकाबला एक असली चैंपियन की तरह खेला लेकिन ओलंपिक खेलों के नियम है और जैसे ही आज उनका वजन मापा गया और 100 ग्राम अधिक पाया गया, यह बड़े ही दुख की बात है।
विनेश फोगाट एक मेहनती महिला हैं- भुपेश बघेल
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भुपेश बघेल ने कहा, "कल जब विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल जीता तो प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई नहीं दी, लेकिन आज जब वह अयोग्य हो गईं तो उन्होंने इस पर टिप्पणी की है। विनेश फोगाट एक मेहनती महिला हैं- वह फील्ड के अंदर और बाहर दोनों जगह संघर्ष करती दिखाई दे रही हैं। हम सबकी भावनाएं उनके साथ जुड़ी हुई हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वह ये भी लड़ाई वह जीतेंगी।"
कहीं न कहीं दाल में कुछ काला लग रहा है-हरसिमरत कौर
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या हुआ है लेकिन जो भी हुआ, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला लग रहा है... जो सभी राउंड क्लियर कर फाइनल तक जा सकती है, जो इतनी पुरानी खिलाड़ी हैं, क्या उन्हें नहीं पता कि उनका वज़न इसके लिए कितना महत्वपूर्ण है... यह 100 ग्राम वाली बात किसी को भी हज़म नहीं हो रही...सब यह भी जानते हैं कि जब पहलवान प्रदर्शन कर रहे थे तब विनेश फोगाट उस प्रदर्शन में आगे थीं और उस समय भी सरकार ने कोई मदद नहीं की थी..."
विनेश मजबूत होकर वापस आएंगी-नीता अंबानी
आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि "आज पूरा देश विनेश के दर्द और दुख को साझा कर रहा है। वह एक चैंपियन फाइटर हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह और भी मजबूत होकर वापस आएंगी। विनेश ने बार-बार दिखाया है कि उनकी ताकत न केवल उनकी अविश्वसनीय जीत में है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों से उबरने की उनकी क्षमता में भी है।
हमें पूरा विश्वास था कि वह गोल्ड मेडल जीतती-राजीव शुक्ला
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "इससे हम सभी दुखी हैं, हमें बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि हमें पूरा विश्वास था कि वह गोल्ड मेडल जीतती। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से बात करनी चाहिए और इस पूरे मुद्दे पर लड़ाई लड़नी चाहिए....इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.. मैं पीएम से अपील करता हूं कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से ले और उसे न्याय दिलाए..."
विनेश फोगाट की अयोग्यता बेहद चौंकाने वाली है-पीटी उषा
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने परभारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, "विनेश फोगाट की अयोग्यता बेहद चौंकाने वाली है। मैं कुछ समय पहले ओलंपिक विलेज पॉलीक्लिनिक में विनेश से मिली और उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और पूरे देश के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। हम विनेश को सभी चिकित्सा और भावनात्मक सहायता प्रदान कर रहे हैं।
विनेश फोगाट के चाचा से मिले सीएम मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में भारतीय पहलवान विनेश फोगट के चाचा महावीर फोगट से मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि ऐसी गलतियां इतने ऊंचे स्तर पर हो रही हैं। कोच और फिजियोथेरेपिस्ट को लाखों में भुगतान किया जाता है। क्या वे वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?
मेरी बहन खुद को अकेले मत समझना! विनेश फोगाट के नाम प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पोस्ट
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। विनेश फोगाट के नाम लिखे पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा है कि 'मेरी प्यारी बहन खुद को अकेले मत समझना। मैंने आपके साहस, आपकी मेहनत और लगन को देखा है। आप ओलम्पिक के दंगल में देश की करोड़ों लड़कियों के सपनों के लिए लड़ रही थीं। आपके शानदार खेल से उन करोड़ों लड़कियों के सपनों को उड़ान मिली है, जो छोटे-छोटे शहरों से आती हैं, तमाम चुनौतियों से जूझते हुए, सिस्टम से लड़ते हुए, विपरीत हालातों को हराकर बड़े मंचों पर पहुंचने की आकांक्षा रखती हैं। आपके शानदार खेल ने पूरे देश को गर्व से भर दिया। तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए अपनी अथक मेहनत से आप जिस मुकाम तक पहुंचीं वो आसान नहीं था। आपकी इस अविश्वसनीय यात्रा से करोड़ों सपनों को बल मिला है। इस मुश्किल समय में करोड़ों देशवासी उसी उत्साह के साथ आपके साथ खड़े हैं, जैसा पूरे कंप्टीशन के दौरान थे। मेरी बहन, खुद को अकेले मत समझना और याद रखना कि आप हमारी चैम्पियन थीं और आप हमेशा हमारी चैम्पियन रहेंगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप और ज्यादा मजबूत तरीके से वापसी करेंगी। ढेर सारा प्यार।'
विनेश ठीक जो हो सकता है सब करेंगेः WFI प्रेसिडेंट संजय सिंह
विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर WFI के प्रेसिडेंट संजय सिंह ने कहा कि हमारे पास समय कम है। लेकिन जो भी संभव हो सकता है। हम सब करेंगे।
विनेश के साथ जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्णः हरभजन सिंह
आम आदमी पार्टी के नेता हरभजन सिंह ने विनेश फोगाट के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे लिए विजेता विनेश फोगाट ही है।
विनेश फोगाट के साथ हो गई साजिश? एनसीपी नेता का बड़ा बयान
विनेश फोगाट के ओलंपिक से अयोग्य करार दिए जाने के बाद शरद पवार गुट के नेता और सांसद अमोल कोल्हे का बड़ा बयान सामने आया है। कोल्हे ने कहा कि जिस तरह से विनेश ने कल इतना अच्छा प्रदर्शन किया, आज वो सिर्फ 100 ग्राम से बाहर हो रही है तो इसमें कोई बड़ी साजिश हो सकती है। वहीं एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि 'मोदी जी जब रशिया और यूक्रेन का युद्ध रुखवा सकते हैं तो विनेश फोगाट के मामले में कुछ करें, ओलंपिक में बात करें..'
विनेश फोगाट का वजन कैसे बढ़ा? कोच और सपोर्ट स्टाफ कहां था?
सवाल ये है कि 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें टूटने के लिए जिम्मेदार कौन है? विनेश फोगाट के कोच और सपोर्ट स्टाफ कहां था? आखिर विनेश फोगाट को ऐसा क्या खिलाएगा कि उनका वजन अचानक से ज्यादा बढ़ गया। कोच और सपोर्ट स्टाफ ने क्यों नहीं ध्यान दिया कि विनेश का वजन ज्यादा न बढ़े जब आपको चंद घंटों के बाद फाइनल मुकाबले से पहले वजन कराना है। विनेश फोगाट का वजन कैसे बढ़ा? कोच और सपोर्ट स्टाफ कहां था? क्यों नहीं रखा वेट का ध्यान
अयोग्य करार दिए जाने के बाद विनेश फोगाट बेहोश, अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी भी सक्रिय
ओलंपिक से अयोग्य करार दिए जाने के बाद विनेश फोगाट की तबीयत खराब हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विनेश फोगाट अयोग्य करार! पीएम मोदी ने संभाली कमान, IOA प्रेसिडेंट पीटी ऊषा से मांगी जानकारी
विनेश फोगाट मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्टिव हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा से बात की है और इस मुद्दे पर जानकारी ली है। साथ ही उन्होंने भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में भी पीटी ऊषा से जानकारी मांगी है। पीएम ने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा है। उन्होंने पीटी ऊषा से यह भी आग्रह किया है कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो इस अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।
विनेश फोगाट की ख़बर सुनकर मैं दुखी हूंः शशि थरूर
ओलंपिक से विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर शशि थरूर ने कहा कि ये खबर सुनकर दुखी हूं।
विनेश पर पीएम मोदी ने कहा, आप चैंपियंस के चैंपियन हों, भारत का गर्व हो!
विनेश फोगाट के ओलंपिक से अयोग्य करार दिए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि विनेश आप चैंपियंस के चैंपियन हो! आप भारत का गर्व हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हो। आज का सेटबैक पीड़ादायक है। काश शब्दों में मैं अपनी भावना जाहिर कर पाता। हमें उम्मीद है आप मजबूत बनकर वापसी करेंगी। हम सब आपके साथ हैं।
विनेश फोगाट मामले पर खेल मंत्री देंगे बयान
विनेश फोगाट के मामले पर खेल मंत्री तीन बजे लोकसभा में बयान देंगे।
विनेश फोगाट अयोग्य करार, बृजभूषण के बेटे ने कहा- ये देश का नुकसान, फेडरेशन इस पर विचार करेगा
ओलंपिक में विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने कहा कि ये देश का नुकसान है। फेडरेशन इसका ध्यान रखेगा। देखेंगे इसमें क्या किया जा सकता है। बता दें कि करण भूषण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष हैं।
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, फाइनल खेलने का सपना टूटा
महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड का सपना टूट गया है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारत ने इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट को ज्यादा वजन की वजह से अयोग्य घोषित किया है।
विनेश फोगाट पर बीजेपी नेता दिनेश शर्मा बोले- ट्रेनिंग की व्यवस्था किसने कराई? राहुल गांधी कर रहे राजनीति
विनेश फोगाट को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष खेल और खिलाड़ी को राजनीति में घसीट रहे हैं। आखिर विनेश फोगाट के लिए सारी व्यवस्था और उनकी ट्रेनिंग किसने कराया?
विनेश फोगाट के समर्थन में खुलकर आया इंडिया ब्लॉक
इंडिया ब्लॉक के नेता खुलकर विनेश फोगाट की हौसला अफजाई और समर्थन कर रहे हैं। टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने कहा है कि विनेश फोगाट के मेडल जीतने के बाद बीजेपी के लोग अब विनेश को देश की बेटी बोलेंगे। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीते तो बहुत अच्छा होगा। राज्य सभा सदस्य सुधा मूर्ति ने कहा कि विनेश फोगाट को शुभकामना, मैच का इंतजार कर रही हूं। बहुत गर्व की बात है।
विनेश फोगाट अब गोल्ड की बारी; संसद के बाहर दीपेंदर हुड्डा ने लहराए पोस्टर
कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा ने पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ संसद के बाहर 'विनेश फोगाट अब गोल्ड की बारी' के नारे वाले पोस्टर लहराए हैं। विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला आज रात 12.30 बजे खेला जाएगा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर मनु भाकर और जसपाल राणा का जबरदस्त स्वागत
पेरिस ओलंपिक में शूटिंग के दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर और उनके कोच जयपाल राणा का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया है। मनु भाकर अपने कोच के साथ पेरिस से स्वदेश लौट आई हैं।
विनेश ने मेरे पिता का सपना पूरा कियाः बबीता फोगाट
विनेश फोगाट के कुश्ती के फाइनल में पहुंचने पर पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का विषय है। विनेश और सपोर्ट स्टाफ ने काफी मेहनत किया है। मैंने विनेश को बधाई दी है क्योंकि वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। 50 किलोग्राम कैटेगिरी में लड़ने का उसका फैसला सही साबित हुआ, उसने अपने सभी मेडल इसी कैटेगिरी में जीते हैं। मेरे पिता ने सपना देखा था कि मेरी बेटियां ओलंपिक में पदक जीतें। उनका यह सपना पूरा हो गया है।
रात के 12.30 बजे खेला जाएगा विनेश का फाइनल मुकाबला
50 किलोग्राम कुश्ती भारवर्ग का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार गुरुवार को रात के 12.30 बजे खेला जाएगा। इस मुकाबले में विनेश फोगाट का सामना अमेरिका की पहलवान साराह एन हिल्डेब्रैंट से होगा।
मनु भाकर को लेने एयरपोर्ट पहुंचे परिजन
पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली शूटर मनु भाकर को रिसीव करने के लिए उनके परिजन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है।
राहुल गांधी ने दी विनेश फोगाट को शुभकामनाएं
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने के बाद ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं।
क्या पीएम विनेश को कॉल करेंगे? जयराम रमेश का ट्वीट
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में सिल्वर या गोल्ड पक्का है। क्या प्रधानमंत्री उन्हें कॉल करेंगे।
फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी से मुकाबला
विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद मीडिया से कोई बात नहीं की। विनेश ने कहा कि बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगी। 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में विनेश फोगाट का मुकाबला अमेरिका की साराह ऐन हिल्डेब्रांड के साथ होगा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विनेश फोगाट के मेडल
विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल में 3 स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके साथ ही एशियाई खेलों में एक स्वर्ण उनके नाम है। एक कांस्य पद भी उन्होंने जीता है। विश्व चैंपियनशिप में विनेश फोगाट ने दो कांस्य पदक जीते हैं।
Vinesh Phogat Wrestling Final: महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड का सपना टूट गया है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारत ने इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट को ज्यादा वजन की वजह से अयोग्य घोषित किया है। ज्यादा
इससे पहले महिला कुश्ती के सबसे उलटफेर को अंजाम देते हुए विनेश फोगाट ने पहले टोक्यो ओलंपिक विजेता और चार बार की विश्व चैंपियन यूई सुसाकी को 3-2 से हरा दिया। फिर क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओक्साना लिवाजा को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फिर क्यूबा की यूसनेलिस लोपेज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर फाइनल में पदक पक्का कर लिया। विनेश फोगाट के इस शानदार प्रदर्शन ने 140 करोड़ लोगों को रोमांचित कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः विनेश फोगाट ला सकती है गोल्ड, यहां देखें आज के मैचों का पूरा शेड्यूल
सोशल मीडिया पर अभी से विनेश को बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके विनेश फोगाट को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पेरिस में विनेश की सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।
पेरिस ओलंपिक में भारत को विनेश फोगाट और नीरज चोपड़ा से बड़ी उम्मीदें हैं। इसके साथ ही हॉकी टीम से कांस्य पदक की उम्मीद है। भारोत्तोलन में मीराबाई चानू बुधवार को रात 11.00 बजे फाइनल मुकाबले में उतरेंगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
19 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
27 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
46 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines