Vinesh Phogat Mahavir Singh Phogat: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य करार दिए जाने के बाद चुप्पी साध रखी थी। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बिना कुछ कहे अपना दर्द साझा किया था, लेकिन एक दिन बाद शुक्रवार को उन्होंने चुप्पी तोड़ दी। विनेश ने एक्स पर तीन पन्नों का इमोशनल नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने माता-पिता, पति, कोच और डॉक्टर तक को याद किया है, लेकिन एक खास शख्स यानी अपने बचपन के गुरु को वे भूल गईं। जिस शख्स ने उन्हें जीवन के दांव-पेच सिखाए, उसके लिए उन्होंने एक शब्द तक लिखने की जहमत नहीं उठाई।
क्या गुरु को भूल गईं विनेश फोगाट?
दरअसल, विनेश को बचपन में उनके ताऊ महावीर फोगाट ने कोचिंग दी थी। विनेश की कामयाबी में महावीर फोगाट का बड़ा रोल रहा है। अपनी बेटियों के साथ भतीजी विनेश का भी उन्होंने बचपन से ही लालन-पालन किया है। वरिष्ठ ओलम्पिक कोच महावीर के छोटे भाई और विनेश के पिता राजपाल फोगाट के निधन के बाद महावीर ने ही भतीजी विनेश को संभाला और उन्हें पहलवान बनने की ट्रेनिंग दी।
हर बार विनेश को किया सपोर्ट
महावीर रेसलर गीता फोगाट, बबीता फोगाट, रितु फोगाट और संगीता फोगाट के पिता हैं। उनके जीवन पर बॉलीवुड फिल्म दंगल बन चुकी है। महावीर फोगाट को द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। महावीर हर मौके पर विनेश फोगाट का समर्थन करते नजर आते हैं। पहलवानों के आंदोलन के दौरान भी महावीर आगे आए थे। चरखी दादरी के बलाली गांव के फोगाट परिवार को शुरू में खूब ताने दिए जाते थे, लेकिन महावीर की वजह से ही उनका नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘भगवान ने फरिश्ता भेजा है…’ विनेश फोगाट ने किसकी तारीफ में पढ़े कसीदे? कहा- जब टूट चुकी थी तब संभाला
पहलवान पवन सरोहा ने उठाए सवाल
महावीर फोगाट का अपनी कहानी में जिक्र न करने पर कॉमनवेल्थ चैंपियन पहलवान पवन सरोहा ने सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- विनेश आपने बहुत ही बढ़िया लिखा है, लेकिन शायद आज आप अपने ताऊ जी महावीर फोगाट को भूल गई हैं। जिन्होंने आपकी कुश्ती जीवन को शुरू किया था, भगवान आपको शुद्ध बुद्धि दे। पवन की तरह ही सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस बात पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें: 3 पन्नों में समेट दिया 29 साल का सफर, इमोशनल कर देगा विनेश फोगाट का ये पोस्ट
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines