हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

विनेश फोगाट ने बिना सोए रातभर बहाया पसीना, बेहोश हुईं...हुआ ऐसा हाल, तस्वीरें तोड़ देंगी दिल

Vinesh Phogat in Paris Olympics: विनेश फोगाट को महज 100 ग्राम वजन कम करना था, इसके लिए उन्होंने जी-तोड़ कोशिश की। मगर इसके बावजूद फैसला उनके खिलाफ आया है। वजन घटाने के लिए उन्होंने अपनी हेल्थ की भी परवाह नहीं की।

विज्ञापन
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat faints due to dehydration hospitalized in Paris Olympics: ऐसी खबरें आ रही हैं कि विनेश फोगाट अपना 100 ग्राम वजन कम करने के चक्कर में बीमार भी पड़ गई हैं। तीन अहम मैच के बाद रातभर कड़ी मेहनत करने के चक्कर में वह डिहाइड्रेशन की शिकार हो गईं और बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि विनेश फोगाट ने इतनी ज्यादा मेहनत की कि उनमें पानी की कमी हो गई। वह अपना 100 ग्राम वजन कम करना चाहती थीं ताकि देश के लिए गोल्ड लाने की उम्मीदों को जिंदा रखा जा सके। इस कोशिश में उन्होंने अपनी सेहत की भी परवाह नहीं की। उन्होंने इतनी ज्यादा मेहनत की कि वह बेहोश हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचकर भी खाली हाथ लौटेंगी विनेश फोगाट!

विनेश फोगाट ने रातभर की मेहनत

कल सेमीफाइनल में जीतने के बाद विनेश फोगाट को जैसे ही पता चला कि उनका वजन कुछ ग्राम ज्यादा है तो वह उसे कम करने में जुट गईं। एक दिन में 3 मुश्किल मैच खेलने के बाद उनके शरीर का एक-एक हिस्सा आराम चाह रहा था, लेकिन उनके सिर पर देश के लिए गोल्ड जीतने का जुनून सवार था। वह रातभर पसीना बहाने में जुट गईं। उन्होंने घंटों रस्सी कूदी, दौड़ लगाई और साइक्लिंग की। वह रातभर नहीं सोईं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन

 

सारी मेहनत महज 100 ग्राम की वजह से बर्बाद

अब कहा जा रहा है कि महज 100 ग्राम वजन की वजह से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। उन्हें ओलंपिक से खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा। फाइनल में पहुंचने के बावजूद उन्हें सिल्वर मेडल तक नहीं मिलेगा। उनका नंबर सबसे आखिरी कर दिया जाएगा। इसे किस्मत का क्रूर मजाक ही कहेंगे कि एक खिलाड़ी ने जिसने एक ही दिन में 3-3 इतिहास रच डाले, वह खाली हाथ भारत लौटेंगी।

ये भी पढ़ें: ‘लड़का, लड़की बन खेले तो ठीक, लेकिन 100 ग्राम वजन के कारण फोगाट को किया बाहर’; भड़के फैंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola