Vinesh Phogat At Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मंगलवार का दिन भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के नाम रहा। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में हिस्सा ले रहीं फोगाट ने पहले प्रीक्वार्टर फाइनल में पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट जापान की पहलवान युई सुसाकी को हरा कर सबको हैरत में डाल दिया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में जब उन्होंने यूक्रेन की पहलवान ओकसाना लिवाच को भी मात दे दी तब लगने लगा कि फोगाट इस बार मेडल अपने नाम जरूर करेंगी। सेमीफाइनल में भी विनेश फोगाट ने निराश नहीं किया।
इसके बाद सेमीफाइनल में विनेश के सामने क्यूबा की यूस्नेलिस गुजमैन लोपेज से सामना हुआ। लेकिन, फोगाट के आगे यूक्रेन की पहलवान की एक नहीं चल पाई। फोगाट ने लोपेज को 5-0 से हराते हुए सेमीफाइनल अपने नाम कर लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया। अब फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिकी पहलवान सारा हिल्डेब्रांट से होगा। इस तरह से विनेश फोगाट के खाते में सिल्वर मेडल आना तो तय हो गया है। उम्मीद है कि फाइनल में भी विनेश फोगाट ऐसा ही प्रदर्शन करेंगी और भारत को इस ओलंपिक गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाएंगी।
सेमीफाइनल मुकाबले में फोगाट की जीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजेंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने विनेश के फाइनल में पहुंचने के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि व कुछ महीने पहले सड़कों पर आंदोलन कर रही थीं और अब वह ओलंपिक में पोडियम पर नजर आने वाली हैं। बता दें कि भारत की किसी भी महिला एथलीट आज तक ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई है। अगर फोगाट फाइनल मुकाबला जीत जाती हैं तो भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।
ये भी पढ़ें: छोरी धाकड़ है! विनेश फोगाट ने पक्का किया सिल्वर मेडल
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट और Gold Medal के बीच होगी यह खिलाड़ी
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
34 mins agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 hr agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
3 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines