Vinesh Phogat Coach Statement: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इस बार ओलंपिक में जिस तरह से विनेश ने कमाल का प्रदर्शन किया था उसको देखने के बाद करोड़ों भारतीयों को उम्मीद थी कि कम से कम इस बार विनेश का सिल्वर पदक पक्का है। लेकिन फाइनल से पहले विनेश को बढ़े वजन को लेकर अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जो विनेश के साथ-साथ सभी भारतीयों के लिए एक बड़ा झटका था। हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले विनेश ने अपने वजन को घटन के लिए पूरी कोशिश की थी, जिसको लेकर उनके कोच ने खुलासा किया कि वजन कम करने के चक्कर में उसकी जान भी जा सकती थी।
विनेश की जा सकती थी जान
पेरिस ओलंपिक2024 में महिलाओं की 50 किग्रा रेसलिंग के फाइनल से पहले विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था। हालांकि फाइनल खेलने और वजन कम करने को लेकर एक रात पहले खूब मेहनत की थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विनेश के कोच वोलर अकोस बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सेमीफाइनल के बाद विनेश का 2.7 किलोग्राम ज्यादा वजन हो गया था। हमने एक घंटे और बीस मिनट तक व्यायाम किया उसके बाद भी 1.5 किलोग्राम ज्यादा वजन बचा था।
ये भी पढ़ें:- Vinesh Phogat को मेडल दिलाने की दोबारा कोशिश क्यों नहीं? IOA को किसका इंतजार?
आगे कोच ने बताया कि उसके शरीर पर पसीने की एक बूंद भी नहीं दिखाई दी। कोई विकल्प नहीं बचा था और आधी रात से सुबह 5:30 बजे तक उसने अलग-अलग कार्डियो मशीनों और कुश्ती के मूव्स पर काम किया। वह गिर गई थी लेकिन किसी तरह हमने उसे उठाया, मैं जानबूझकर नाटकीय विवरण नहीं लिखता, लेकिन मुझे केवल यह याद है कि मैं सोच रहा था कि वह मर सकती है।
आज आएगा सीएएस का फैसला
फाइनल से डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने सीएएस में सिल्वर मेडल को लेकर अपील की थी। हालांकि 14 अगस्त को सीएएस ने विनेश की इस अपील को खारिज कर दिया था। लेकिन आज इस मामले पर सीएएस का पूरा फैसला आ सकता है कि आखिर उनकी अपील को क्यों खारिज किया गया है?
ये भी पढ़ें:- विनेश फोगाट जैसे मामले में सामने आया नया मोड़, तीन खिलाड़ियों को मेडल देने की मांग, कोर्ट ने सुनाया फैसला
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
24 mins agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
7 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
8 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
8 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
9 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
10 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
10 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
10 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines