हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विनेश फोगाट की अपील खारिज होने से लगा बड़ा झटका, IOA का बयान आया सामने, क्या बरकरार रहेगी पदक की उम्मीद?

Vinesh Phogat Case IOA Statement: विनेश फोगाट की अपील CAS में खारिज होने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का बयान सामने आया है। आईओए ने कहा है कि वह कानूनी विकल्प की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विनेश फोगाट

Vinesh Phogat Case IOA Statement: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट की कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील खारिज कर दी गई है। बुधवार को अचानक आए इस फैसले से देश की उम्मीदों को झटका लगा है। इससे पहले CAS ने अपना निर्णय तीसरी बार टालकर 16 अगस्त की तारीख दी थी, लेकिन अचानक इस मामले में अपना फैसला सुनाकर देशवासियों को हैरान कर दिया।

कानूनी विकल्पों की तलाश

विनेश फोगाट की अपील खारिज होने के बाद अब इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का बयान सामने आया है। आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने विनेश फोगाट की अपील को खारिज करने पर निराशा जताई। आईओए ने एक बयान में कहा है कि वे पहलवान के समर्थन में हैं और आगे के कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। आईओए ने CAS के निर्णय के बाद विनेश के मामले पर जांच की मांग की।

IOA ने जारी किया ये बयान

आईओए ने एक बयान में कहा- CAS के फैसले के बाद IOA विनेश फोगाट के समर्थन में खड़ा है। संघ आगे के कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। आईओए खेलों में न्याय और निष्पक्षता की वकालत करना जारी रखेगा। आईओए ने कहा कि वह एथलीटों और खेल जगत में सभी के अधिकार और सम्मान को हर समय बरकरार रखना चाहता है। हम अपने हितधारकों, एथलीटों और जनता के निरंतर समर्थन और समझ की सराहना करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vinesh Phogat के पक्ष में 3 दलीलें, 2 बयान, 2 वकील फेल, 150 करोड़ उम्मीदें एक फैसले से टूटी

महज 100 ग्राम से चूक गईं विनेश

आपको बता दें कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा भार वर्ग कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दे दिया गया था। जिससे उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया। विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा आया था। इसके बाद विनेश ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) से भी दखल देने की मांग की थी, लेकिन रेसलिंग की शीर्ष संस्था ने यह कहते हुए अपील खारिज कर दी थी कि सब नियमानुसार ही हुआ है। फिर विनेश ने ये मामला CAS में उठाया था। जिस पर भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश की पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया को नियुक्त किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CAS में विनेश फोगाट की अपील खारिज होने के बाद अब ये रास्ता, मेडल की उम्मीदें जिंदा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola