Live Updates
कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विनेश को राज्यसभा भेजतेः भूपिंदर सिंह हुड्डा
हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हुड्डा ने कहा है कि यदि कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विनेश को राज्यसभा भेजते। गौरतलब है कि हरियाणा की एक सीट पर राज्य सभा का चुनाव अगले महीने होना है।
विनेश को गोल्ड वाला सम्मान मिले, हरियाणा से राज्यसभा भेजा जाएः न्यूज24 से बोले दीपेंद्र हुड्डा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विनेश को सिल्वर नहीं, गोल्ड वाला सम्मान मिलना चाहिए। हरियाणा से जो राज्यसभा की सीट खाली हुई है, उस पर सभी दल मिलकर विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजें। हुड्डा ने कहा कि हमारे पास उतने आंकड़े नहीं हैं, लेकिन सभी दलों से अपील है कि वे राज्यसभा के लिए विनेश फोगाट को सपोर्ट करें।
विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल वाला सम्मान मिलेः दीपेंदर सिंह हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारे पास नंबर होते तो हरियाणा से विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजते। विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल वाला सम्मान मिलना चाहिए। रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित करने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि LPU विनेश फोगाट को रजत पदक विजेता के रूप में ही सम्मानित करेगा और 25 लाख रुपए की धनराशि देगा।
राज्यसभा में विनेश फोगाट पर हुआ जबरदस्त हंगामा
राज्यसभा में विनेश फोगाट के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विनेश फोगाट के मुद्दे पर बोलना चाहते थे। हंगामे के बीच विपक्ष के सांसद हंगामा कर रहे थे। इस बीच राज्यसभा सभापति ने नाराजगी जताई। विपक्ष के एक सांसद के हल्ला मचाने पर सभापति नाराज हो गए उन्होंने कहा कि आप चेयर पर चिल्ला रहे हैं। वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भावनाओं में न बहें, जो भी संभव था जरूरी कदम उठाए गए हैं। दरअसल टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन पर आरोप था कि वो चेयर पर चिल्ला रहे थे।
विनेश फोगाट से गोल्ड छीन लिया गयाः पंजाब CM भगवंत मान
विनेश फोगाट के इस्तीफ़े पर भगवंत मान ने कहा कि कल मैं उनके घर भी गया था। बहुत ही दुख वाली बात है कि गोल्ड मेडल छीन लिया गया, जिसकी तरफ़ हाथ बढ़ गया था। उनके ताऊ ने बताया कि वजन तो पहले भी कर सकते थे, बाल भी काट सकते थे। किसी ने ध्यान नहीं दिया। वो चैंपियन है और रहेगी, उसकी कोई गलती नहीं है।
पूरा देश विनेश फोगाट के साथः जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विनेश फोगाट के मामले पर राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि पूरा देश विनेश के साथ है। प्रधानमंत्री ने उन्हें चैंपियनों का चैंपियन कहा है। विपक्ष मुद्दाविहीन है। उसके पास बहस के लिए कोई मुद्दा नहीं है।
विनेश फोगाट के मामले पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी पर भड़के स्पीकर धनखड़
विनेश फोगाट के मामले पर राज्यसभा में भयंकर हंगामा देखने को मिला है। चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा कि सदन में मैं अपने आप को सक्षम नहीं पा रहा हूं। विपक्ष के नेता मेरे खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। इसके बाद वह सदन की कार्यवाही छोड़कर चले गए।
विनेश फोगाट को अयोग्य क्यों ठहराया गया, इसकी जांच होः भूपिंदर सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में जांच की मांग की है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट खाली है। मेरे पास बहुमत होता तो मैं विनेश को राज्यसभा भेज देता।
विनेश फोगाट के ससुर बोले- बहू ने 100 परसेंट दिया, पीएम को संज्ञान लेना चाहिए
विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने महिला पहलवान के साथ साजिश की आशंका जताई है। राठी ने कहा कि विनेश ने अपना 100 परसेंट दिया। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मामले का संज्ञान लें और ओलंपिक संघ पर दबाव डालें। ये हमारा अधिकार है। विनेश देश की बेटी है। सिल्वर मेडल उसका है। हमारी प्रधानमंत्री से मांग है कि वह विनेश को सिल्वर मेडल दिलाएं। राठी ने कहा कि अभी उनकी विनेश से बातचीत नहीं हुई है। लेकिन जब विनेश हरियाणा आएंगी तो हम उससे कहेंगे कि संन्यास का फैसला रद्द करें और देश के लिए गोल्ड जीतने की तैयारी करें।
विनेश फोगाट पर कमाल आर खान ने लिखी पोस्ट, जमकर निकाली भड़ास
कमाल आर खान ने लिखा, ‘एक बार फिर गुंडों ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए हिंदुस्तान की बेटी को हरा दिया है। विनेश फोगाट भारतीयों के लिए विनर थीं और विनर ही रहेंगी।’
देश की बेटी को जानबूझकर हराया… विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर भड़का बॉलीवुड एक्टर
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने विनेश फोगाट का बढ़ाया हौसला
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने ट्वीट कर कहा कि विनेश फोगाट आप हारी नहीं हैं, आप शक्ति और हौसला की प्रतीक हैं। देश आप पर नाज़ करता है और इस मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा है।
विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार से कितना पैसा मिलेगा?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट के लिए बड़ा ऐलान किया है। जानने के लिए क्लिक करें
विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार से कितना पैसा मिलेगा? CM सैनी ने किया है बड़ा ऐलान
2024 ओलंपिक की तैयारी करे विनेश: महावीर फोगाट
महावीर फोगाट के कहा कि विनेश को समझाएंगे कि अभी और खेलना है। ओलंपिक 2028 की तैयारी करने को कहेंगे।
विनेश फोगाट के संन्यास पर बोले महावीर फोगाट, समझाएंगे कि संन्याय ना लें
विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान पर उनके ताऊ महावीर फोगाट का बयान सामने आया है। महावीर फोगाट ने कहा है कि विनेश को समझाएंगे कि वह कुश्ती से संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करें और संन्यास ना लें। विनेश ने गुरुवार की सुबह कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया है।
विनेश फोगाट के संन्यास पर बोलीं साक्षी मलिक
विनेश फोगाट के साथ जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल साक्षी मलिक ने विनेश के संन्यास के ऐलान पर कहा कि 'विनेश आप नहीं हारीं, हर वह बेटी जिसकी लड़ाई आपने लड़ी और जीतीं, वे हार गईं। ये पूरे भारत की हार है। पूरा देश आपके साथ है। एक खिलाड़ी के तौर पर आपके संघर्ष और जज्बे को सलाम।'
विनेश फोगाट पर हरियाणा CM का बड़ा ऐलान- ओलंपिक मेडलिस्ट की तरह होगा स्वागत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट लिख कहा कि 'हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हों, लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन हैं। हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है, वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी। हमें आप पर गर्व है विनेश!'
'विनेश आप हारी नहीं, हराया गया...'
विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि विनेश आप हारी नहीं, हराया गया है। हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेंगी। आप भारत की बेटी के साथ-साथ भारत का अभिमान भी हो।
'मां, कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई...'
विनेश फोगाट ने अपने संन्यास के ऐलान के साथ एक्स पर लिखा, 'मां, कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना, आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब।' अलविदा कुश्ती 2001-14। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी।
Vinesh Phogat Announces Retirement: विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम भारवर्ग में ज्यादा वजन के चलते अयोग्य करार दिए जाने के बाद विनेश फोगाट ने यह फैसला लिया है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गई थीं, उनका मेडल पक्का था। लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के बीच ऐसा बहुत कुछ घटा जो विनेश फोगाट के लिए आसान नहीं था।
सेमीफाइनल मैच के बाद विनेश ने रात भर वजन घटाने की कोशिश की, रात भर जगी रहीं, एक्सरसाइज की, लेकिन विनेश का वजन कम नहीं हुआ। विनेश के अयोग्य करार दिए जाने के बाद भारत में बवाल खड़ा हो गया। विपक्षी पार्टियों ने इसे साजिश करार दिया, सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई। भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी ऊषा से प्रधानमंत्री ने बात की, विस्तृत जानकारी ली।
ये भी पढ़ेंः विनेश फोगाट ने ओलंपिक से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, कोच ने बताया रेसलर ने क्या-क्या कहा
इस बीच विनेश फोगाट की तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। और कुछ घंटों बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश फोगाट पर ताजा जानकारी के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ… स्वागत है आपका।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
32 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
44 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines