Haryana Election: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की सीटें हुई फाइनल!

Vinesh Phogat Haryana Election: कुश्ती छोड़ने के बाद अब विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री होने वाली है। कांग्रेस पार्टी इस बार हरियाणा में इन दोनों को चुनाव लड़ाने का मन बना रही है।

vinesh phogat rahul gandhi

vinesh phogat rahul gandhi

Vinesh Phogat Haryana Election: पेरिस ओलंपिक में धामकेदार प्रदर्शन करने के बावजूद विनेश फोगाट मेडल नहीं जीत पाईं थीं, लेकिन उन्होंने देशवासियों का दिल जीत लिया था। वहीं विनेश ने कुश्ती से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद अब विनेश फोगाट की राजनीति में एंट्री होने वाली है। कांग्रेस पार्टी विनेश फोगाट को इस बार हरियाणा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा रेसलर बजरंग पूनिया भी कांग्रेस उम्मीदवार बनकर हरियाणा में चुनाव लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों की सीटें हुई फाइनल

सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट हरियाणा की जुलाना सीट से चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा बजरंग पूनिया बदली से चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार और गुरुवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति नामों पर मुहर लगा सकती है। कांग्रेस चाहती है कि विनेश गुरुग्राम के पास किसी सीट से चुनाव लड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

66 सीटों पर नाम हो चुके हैं फाइनल

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने 94 में से 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 66 नामों में फिलहाल विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का नाम शामिल नहीं है। बुधवार 4 सितंबर को ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी कि ये दोनों पूर्व रेसलर इस बार हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस की तरफ से नहीं हुआ पक्का

हालांकि कांग्रसे की तरफ से अभी तक विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नामों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि गुरुवार तक इस पर अपडेट आ सकता है। कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ