Vinay Kumar: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए कर्नाटक के हेड कोच नियुक्त हुए हैं. 42 साल के विनय कुमार येरे गौड की जगह लेंगे. उनके अलावा कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज दीपक चौगुले को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया गया है. विनय अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में भाग लिया है. अब वह नए रोल में नजर आने वाले हैं.
विनय निभाएंगे अहम जिम्मेदारी
कर्नाटक घरेलू क्रिकेट की मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है. ऐसे में विनय कुमार इस टीम को और ऊंचाइयों तक ले जाना चाहेंगे. हाल ही में महाराजा टी20 ट्रॉफी में हुबली टाइगर्स के कोच का जिम्मा उन्होंने संभाला था. उन्हें फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है. वे यूएई के आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स के बॉलिंग कोच रह चुके हैं. साल 2021 में उन्होंने इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद वह मुंबई इंडियंस के आईपीएल टैलेंट स्काउट भी रहे हैं.
विनय शानदार गेंदबाज रहे हैं. वह अभी भी रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 442 विकेट अपने नाम किए हैं. विनय ने बतौर कप्तान कर्नाटक के लिए साल 2013 से 2015 तक विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जितवाई है. उन्होंने लंबे सालों तक कर्नाटक के लिए अहम किरदार प्ले किया है. अब वह नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं.
करियर पर एक नजर
विनय ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच में 1 विकेट लिया है. वहीं, 31 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 38 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 9 टी-20 मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 139 टेस्ट मैच खेलते हुए 504 विकेट लिए हैं. वहीं, लिस्ट A में उन्होंने 141 मैच खेलते हुए 225 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 181 टी-20 मैच में उन्होंने 194 विकेट झटके हैं.
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
3 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
3 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
4 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
5 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
5 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
5 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines