वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक ने उड़ाए दिग्गज के होश, 72 घंटे बाद भी नहीं हो रहा यकीन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर पूर्व दिग्गज भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने इशारों ही इशारों में सवाल खड़े किए हैं।

IPL 2025 - 2025-05-01T185024.121

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली थी। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में इतिहास रच दिया था। सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। वह टी-20 क्रिकेट में शतक ठोकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे। हालांकि अब उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी देखकर कई दिग्गजों को यकीन नहीं हो रहा है। पूर्व भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने अब सूर्यवंशी की उम्र पर इशारों ही इशारों में सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

विजेंदर सिंह ने उठाए सवाल

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर क्रिकेट में उम्र को लेकर चल रही बहस को नई हवा दे दी है। उन्होंने लिखा, “भाई आजकल उम्र छोटी करके क्रिकेट में भी खेलने लगे?” विजेंदर का यह तंज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चल रही एज कॉन्ट्रोवर्सी से जोड़ा जा रहा है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई लोग इसे क्रिकेट में बढ़ती उम्र धोखाधड़ी की समस्या से जोड़कर देख रहे हैं। पोस्ट ने खेल जगत में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन

वैभव की ऐतिहासिक पारी

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में टी20 और आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिससे वे टी20 और आईपीएल दोनों में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

सिर्फ 14 साल और 32 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह उनका आईपीएल करियर का महज तीसरा मैच था, लेकिन उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनका यह शतक क्रिस गेल के 2013 में बनाए गए 30 गेंदों वाले रिकॉर्ड से केवल पांच गेंद पीछे है, जो अब भी सबसे तेज आईपीएल शतक है। सूर्यवंशी की इस पारी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है और उन्हें भविष्य का स्टार करार दिया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ