Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में आए दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट में अब तक कई युवा खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया हैं। 18 सितंबर को इस लीग में देहरादून दबंग्स और पिथौरागढ़ चैंप्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पिथौरागढ़ की ओर से हिस्सा लेते हुए विजय शर्मा ने ऋषभ पंत के अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 12 ओवर में मैच खत्म कर दिया।
इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका
पिथौरागढ़ की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज विजय शर्मा ने देहरादून के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लगभग सभी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। विजय ने इस मैच में 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 चौके के अलावा 5 छक्के अपने नाम किए। पिथौरागढ़ ने ये मुकाबला 12 ओवर में ही अपने नाम कर लिया।
विजय भी ऋषभ पंत की तरह तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और साथ में विकेटकीपिंग भी। अब विजय की ये पारी चर्चा में आ चुकी है। आने वाले कुछ मैच में, अगर विजय इस तरह की और भी शानदार पारी खेलते हैं तो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उनके उपर पैसे बरस सकते हैं।
मैच का लेखा जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून दबंग्स ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे। देहरादून की ओर से वैभव भट्ट ने 23 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा आंजनेया सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए। कोई भी गेंदबाज देहरादून की ओर से बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से टीम बड़ा टोटल खड़ा नहीं कर सकी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पिथौरागढ़ ने आखिरी गेंद पर मुकाबला 7 विकेट शेष रहते ही अपने नाम कर लिया। हालांकि पिथौरागढ़ को खराब शुरुआत मिली थी। सलामी बल्लेबाज विशाल कश्यप ने 5 गेंदों में 1 रन बनाए। नीरज राठौड़ ने 24 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी। हालांकि विजय की तूफानी पारी और परमेंद्र चड्डा ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को मैच जिताया।
ये भी पढ़ें: चलने वाले थे भारत-बांग्लादेश मैच में लात घूंसे, फिर इस वजह से हो गया मामला शांत
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
22 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
50 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines