IPL 2025 CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज जीत के साथ किया है। पहले मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराया था। इस मैच में मुंबई की तरफ से युवा स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला था। अपने डेब्यू मैच में ही विग्नेश ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सभी ध्यान अपनी तरफ खींचा था। धोनी भी इस मैच के बाद विग्नेश के मुरीद हो गए थे। जिसके बाद धोनी को विग्नेश से उनके कंधें पर हाथ रखकर बातें करते हुए देखा गया था। अब खुद विग्नेश ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनके और धोनी के बीच क्या बातचीत हुई थी?
विग्नेश और धोनी के बीच क्या हुई थी बातचीत?
अपने पहले ही आईपीएल मैच में विग्नेश पुथुर ने कमाल का प्रदर्शन करके तहलका मचाया था। जिसके बाद धोनी भी उनसे बातचीत करते हुए दिखाई दिए। अब ऐसे में फैंस जानना चाहते थे कि आखिर धोनी ने इस युवा खिलाड़ी से क्या पूछा था? वहीं धोनी और अपने बीच हुई बातचीत के बारे में विग्नेश ने बताया ” धोनी ने उससे पूछा कि उसकी उम्र कितनी है और विग्नेश से कहा कि वह वही काम करता रहे जिसकी वजह से वह आईपीएल में आया है। ”
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: आशुतोष शर्मा की प्रेंस कॉन्फ्रेंस की 4 बड़ी बातें, क्यों कर रहे थे 1 रन का इंतजार?
पुथुर ने की थी शानदार गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 23 मार्च को रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच को 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत लिया था।
इस मैच में मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विग्नेश पुथुर ने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 अहम विकेट भी अपने नाम किए थे। गेंदबाजी करते हुए विग्नेश ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा को आउट किया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: टीम को मैच जिताने के बाद आशुतोष सिंह ने किसे किया सबसे पहले कॉल? सामने आया वीडियो
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
10 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
22 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
40 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines