Ranji Trophy: विदर्भ की टीम ने रचा इतिहास, तीसरी बार बनी चैम्पियन, केरल का टूटा सपना

Ranji Trophy Final: विदर्भ की टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया है, जहां उसने केरल को हराकर तीसरी बार रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

vidharbha won the ranji trophy 2024-25

vidharbha won the ranji trophy 2024-25

Ranji Trophy Final: विदर्भ की टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया है, जहां उसने केरल को हराकर तीसरी बार रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। यह पिछले सात साल में टीम के नाम तीसरा खिताब है। विदर्भ के लिए करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में रन बनाए। नायर ने पहली पारी में 86 रन तो वहीं दूसरी पारी में 135 रन बनाए। पहली पारी में 37 रनों की बढ़त के दम पर ही ड्रॉ हुए मुकाबले में विदर्भ ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन

तीसरे दिन ही विदर्भ ने अपने नाम कर लिया था मुकाबला  

रणजी ट्रॉफी फाइनल में केरल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 379 रन बनाए थे। जिसमें दानिश मालेवार ने 153 रनों की पारी खेली थी. वहीं उनका साथ देते हुए नायर ने 86 रन बनाए थे। अंत में नचिकेत भूते ने 32 रन तो वहीं यश ठाकुर ने भी 23 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

 केरल के लिए ईडन एप्पल और नीधिश ने 3-3 विकेट अपने नाम किया था। जिसके जवाब में केरल की टीम पहली पारी में 342 रन ही बना सकी थी। मुकाबले के तीसरे दिन जब विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 37 रनों की बढ़त हासिल की तो मैच उनकी तरफ मुड़ गया था। केरल के लिए कप्तान सचिन बेबी ने 98 रनों की पारी खेली। आदित्य सरवटे ने कप्तान का साथ देते हुए 79 रन बनाए थे। 

तीसरी बार चैंपियन बनी विदर्भ 

पहली पारी में 37 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद विदर्भ की टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट गंवाकर 375 रन बनाए। दूसरी पारी में विदर्भ के लिए दानिश मालेवार ने 73 रनों की पारी खेली। वहीं पहली पारी में शतक से चूकने वाले करुण नायर ने 135 रन बनाए। अंत में दर्शन नालकंडे ने नाबाद 51 रन बना डाले। मुकाबले के 5वें दिन तीसरे सेशन में दोनों कप्तानों ने ड्रॉ पर सहमति जता दी। जिसके कारण ही विदर्भ की टीम तीसरी बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बन गई। इससे पहले साल 2018 और 2019 में विदर्भ ने इस टूर्नामेंट को जीता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ