Chess Olympiad 2024: चेस ओलंपियाड में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरी दुनिया ने देखा। 22 सितंबर 2024 को भारतीय पुरुष और महिला टीम ने देश के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। 45वें चेस ओलंपियाड के फाइनल राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने विरोधी को हराकर तिरंगा लहराया।
ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानानंदा ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें राउंड में अपने-अपने मैच में जीत हासिल की। भारतीय महिलाओं ने अजरबेजान को 3.5-0.5 से हराकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा आर वैशाली के ड्रा खेलने के बाद वंतिका अग्रवाल की शानदार जीत से भारतीय टीम ने गोल्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि भारत को गोल्ड जिताने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों ने चेन्नई के वेलम्माल मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल से चेस का सफर शुरू किया है। इस स्कूल को भारत की चेस फैक्ट्री कहा जाता है, जहां से अब तक 17 शतरंज के खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
कैसे हुई इस स्कूल की शुरुआत?
भारत को अब तक 17 चेस खिलाड़ी देने वाले वेलम्माल मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल की शुरुआत साल 1986 में 183 छात्रों और 13 स्टाफ के द्वारा हुई थी। जिस महिला ने इस स्कूल के लिए प्रेरित किया उस महिला के नाम पर ही ‘वेलम्माल मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल’ का नाम रखा गया।
चेस ओलंपियाड 2024 में गोल्ड दिलाने वाले इसी स्कूल के छात्र
आपको बता दें कि चेस ओलंपियाड 2024 में भारत को गोल्ड दिलाने वाले आर वैशाली,प्रज्ञानंनदा, डी गुकेश और ए अधिबान उन 17 भारतीय खिलाड़ी में शामिल हैं जो इस वेलम्माल मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल स्कूल से निकले हैं। हालांकि एक समय में इन खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप मिलने में काफी दिक्कत हो रही थी। तब स्कूल के मैनेजमेंट ने इन खिलाड़ियों को सहायता राशि दी थी।
बताते चलें कि शतरंज खेल को इस शहर के लोग खासा पसंद करते हैं, जिसके बाद स्कूल ने शतरंज को सिलेबस में शामिल करने का प्लान तैयार किया था।
खिलाड़ियों को मिलती है विशेष छूट
वेलम्माल मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल अपने छात्रों को विशेष छूट देता है। अगर कोई खिलाड़ी अपनी प्रतियोगिता के लिए किसी दूसरे शहर और देश में सफर करता है तो स्कूल उस छात्र का सपोर्ट करता है। साल 2022 में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए वेलम्माल मैट्रिक हायर सेकेंडरी स्कूल के सदस्य एमवीएम वेलमोहन ने बताया था कि सभी स्कूलों को खेल को अधिक महत्व देना होगा। इसलिए हम शतंरज के अलावा अन्य खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को चुनते हैं। हम उन्हें तैयार करते हैं और टूर्नामेंट जीतने पर नगद पुरस्कार भी देते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
30 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines