Pro Kabaddi League 2025: जयपुर पिंक पैंथर्स के असिस्टेंट मैनेजर वेदांत देवाडिगा और यू मुंबा के युवा खिलाड़ी बालाभारती के निधन से प्रो कबड्डी लीग में शोक की लहर है. वेदांत और बालाभारती ने बेहद ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. जहां यू मुंबा के बालाभारती की उम्र 20 साल तो वहीं जयपुर पिंक पैंथर्स के वेदांत की उम्र 23 साल थी. दिवाली के दिन मिली इस दोहरी दुखद घटना ने हर किसी को तोड़ कर रख दिया है.
दोनों फ्रेंचाइजियों की पोस्ट शेयर
जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा “जयपुर पिंक पैंथर्स परिवार हमारे सहायक प्रबंधक वेदांत देवाडिगा के असामयिक निधन से अत्यंत दुःखी है. वह हमारे परिवार के प्रिय सदस्य थे, उनके जुनून और समर्पण की हमें बहुत याद आएगी. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं.”
ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल को एशिया कप 2025 की टीम में नहीं चाहते थे सूर्यकुमार यादव! हो गया बड़ा खुलासा
वहीं यू मुंबा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि इस साल की शुरुआत में युवा मुंबा का प्रतिनिधित्व करने वाले बालाभारती के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. इस बेहद कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ हैं.”
बालाभारती एक बेहतरीन डिफेंडर थे
बालाभारती का जन्म 30 अक्टूबर 2005 को पांडिचेरी में हुआ था, बचपन से ही उनकी खेल में रूचि थी. 15 साल की उम्र से उन्होंने कबड्डी की ट्रैनिंग लेना शुरू कर दिया था. जिसके बाद बालाभारती ने राइट कॉर्नर डिफेंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अब तक 33 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 55 पॉइंट्स दर्ज रहे.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines