IND vs ENG: मुंबई में वरुण चक्रवर्ती का बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Varun Chakravarthy: वरुण चक्रवर्ती ने पांचवें टी-20 मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने बटलर का विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

Team India (51)

Varun Chakravarthy: फिरकी गेंदबाद वरुण चक्रवर्ती ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टी-20 मुकाबले में कमाल कर दिया। उन्होंने इस मैच में जोस बटलर को आउट कर इतिहास रच दिया। वह एक मामले में पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा वह एक द्विपक्षीय सीरीज में ईश सोढ़ी को पछाड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

विज्ञापन

द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में वरुण का तहलका

भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में वह 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती के ही नाम था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों में 12 विकेट लिए थे। अब उनके नाम 13 विकेट हो चुके हैं। वहीं तीसरे स्थान पर रवि बिश्नोई का नाम आता है, जिन्होंने साल 2016 और साल 2023 में 9-9 विकेट लेकर कीर्तिमान किया था।

विज्ञापन

इसके अलावा वरुण एक द्विपक्षीय श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 14 विकेट झटके। इससे पहले द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनाम ईश सोढ़ी ने साल 2021 में किया था।

टी20आई में भारत के लिए एक द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट

विकेट
13* – चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड, 2025
12 – चक्रवर्ती बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
9 – रवि अश्विन बनाम श्रीलंका, 2016
9 – रवि बिश्नोई बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023

विज्ञापन

2 ओवर में 2 विकेट

अब तक वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर में 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने 25 रन खर्च कर 2 विकेट लिए हैं। बटलर के अलावा उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को चलता किया।

विज्ञापन

भारत ने जीता मुकाबला

भारतीय टीम ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा शिवम दुबे ने 30 रन बनाए थे। वहीं तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम बिखर गई। इंग्लैंड 10.3 ओवर में 97 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन फील साल्ट ने बनाया। उन्होंने 23 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

विज्ञापन

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा को 2-2 सफलता मिली।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ