Varun Chakaravarthy: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मौजूदा समय में टीम इंडिया के जाना-माना नाम है। उन्हें आखिरी समय में चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए यशस्वी जायसवाल की जगह टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने टीम में शामिल होने पर सिलेक्टर्स और कप्तान रोहित शर्मा को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी। हालांकि उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको शांत कर दिया और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है, जहां उन्होंने बताया है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से टीम के जल्दी बाहर होने के बाद उन्हें धमकी भरे कॉल्स मिले थे।
उन्होंने इस दौरान अपनी लाइफ के कुछ कठिन अनुभव शेयर किए। वरुण ने बताया कि उन्हें भारत वापस न आने की चेतावनी दी गई थी और भारत के टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बाद चेन्नई में उनके घर तक उनका पीछा भी किया गया था। वरुण ने एक यूट्यूब शो पर दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘यह मेरे लिए एक बुरा समय था। मैं डिप्रेशन में था, क्योंकि मुझे लगा कि मैं वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने के बाद न्याय नहीं कर पा रहा हूं। मुझे एक भी विकेट नहीं ले पाने का अफसोस था। उसके बाद तीन साल तक मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ। इसलिए, मुझे लगता है कि टीम में वापसी मेरे डेब्यू के रास्ते से कहीं ज्यादा कठिन थी।’
यह भी पढ़ें: इंजमाम-उल-हक ने अब आईपीएल को लेकर उगला जहर, उठाई ये बड़ी मांग
मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है- वरुण
वरुण को लगता है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम से बाहर होने के बाद उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म हो सकता है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें बदलाव से गुजरना पड़ा और बिना किसी दूसरे मौके के सुनिश्चित हुए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘मुझे साल 2021 के बाद अपने बारे में बहुत कुछ बदलना पड़ा। मुझे अपनी डेली रुटीन और प्रैक्टिस में बदलना करना पड़ा। पहले मैं एक सेशन में 50 गेंदों की प्रैक्टिस करता था, बाद में मैंने इसे दोगुना कर दिया। यह जाने बिना कि सिलेक्टर्स मुझे वापस बुलाएंगे या नहीं, यह मुश्किल था। तीसरे साल के बाद मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है। हमने आईपीएल जीता और फिर मुझे कॉल आया। इससे मैं बहुत खुश था।’
मुझे धमकी भरे फोन आए- चक्रवर्ती
वरुण ने यहां 2021 वर्ल्ड कप के बाद मिली धमकियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘2021 वर्ल्ड कप के बाद मुझे धमकी भरे फोन आए। भारत मत आना। अगर तुम कोशिश करोगे, तो तुम नहीं आ पाओगे। लोग मेरे घर आए, मुझे ढूंढ़ने लगे। मुझे कई बार छिपना पड़ा। अपनी जर्नी को लेकर उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब मैं उन चीजों और अब मुझे मिल रही तारीफ को देखता हूं, तो मुझे खुशी होती है।’
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित के बिना एशिया कप खेलेगी टीम इंडिया, सूर्या-हार्दिक पर होगा दारोमदार, युवा प्लेयर्स को मिलेगा चांस
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
15 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
20 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
49 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines