Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब पर कब्जा किया था. हालांकि फाइनल जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी और मेडल नहीं मिल पाए थे. जिसके बाद टीम इंडिया को पोडियम पर खड़े होकर बिना ट्रॉफी के जश्न मनाते हुए देखा गया था. अब टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने खुलासा करते हुए बताया है कि बिना एशिया कप 2025 की ट्रॉफी के जश्न मनाने का आइडिया किस खिलाड़ी का था?
वरुण चक्रवर्ती ने किया खुलासा
बीते दिन वरुण चक्रवर्ती सिएट अवॉर्ड्स सेरेमनी में पहुंचे थे. जहा उनको शानदार गेंदबाजी के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज का अवॉर्ड दिया गया. इस दौरान वरुण चक्रवर्ती ने बताया कि “बिना ट्रॉफी के जश्न मनाने का आइडिया अर्शदीप का था. हम ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हम सभी जानते हैं कि क्या हुआ. मैं वहीं खड़ा था. उम्मीद कर रहा था कि ट्रॉफी दी जाएगी. हम सभी इंतजार कर रहे थे. मगर अगला कप जो मेरे पास था, वो कॉफी कप था.”
अभी तक नहीं मिली ट्रॉफी
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 बार भिड़ंत देखने को मिली थी और तीनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था. पहले ही मैच से टीम इंडिया ने साफ कर दिया था कि वे पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ से हाथ नहीं मिलाएंगे, जिसपर पाकिस्तान टीम ने ऐतराज भी जताया था. इसके अलावा फाइनल से पहले भी टीम इंडिया ने साफ कर दिया था कि वे पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से जीत के बाद ट्रॉफी नहीं लेंगे.
ये भी पढ़ें:-CEAT Cricket Awards 2025: रोहित, संजू, मंधाना को मिला खास सम्मान, ब्रायन लारा समेत इन विदेशी स्टार्स का भी दिखा जलवा
इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए मैदान पर आए थे लेकिन टीम इंडिया ट्रॉफी लेने पोडियम पर नहीं चढ़ी, नकवी ने काफी देर तक इंतजार किया इसके बाद वे ट्रॉफी को अपने साथ लेकर होटल चले गए थे, जिसपर अभी तक बवाल मचा हुआ है, बीसीसीआई ने नकवी की इस हरकत पर आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं अभी तक टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं मिल पाई है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ‘टीम इंडिया बुरी तरह से….’ ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
29 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines