वरुण चक्रवर्ती ने 16 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, ICC रैंकिंग में हुआ बड़ा उलटफेर!

ICC rankings: आईसीसी की नई रैंकिंग में फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को तगड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था।

ICC Rankings

ICC rankings: बुधवार को आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की है। नई वनडे बैटिंग रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी फायदा हुआ है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी कमाल कर दिया है। उन्हें नई आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है। वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था। वरुण पिछले हफ्ते जारी हुई नई आईसीसी रैंकिंग में भी धमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। उन्हें 100 से अधिक पायदान का फायदा हुआ था।

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती ने गाड़ा झंडा

वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर 2 पर हैं। वरुण और मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 9-9 विकेट लिए थे। लेकिन वरुण ने शमी की तुलना में कम इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए थे। फिरकी गेंदबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में 5 विकेट भी झटके थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में मंझी हुई गेंदबाजी की थी, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में हुआ।

विज्ञापन

वरुण अब आईसीसी वनडे बॉलर्स रैंकिंग में 402 रेटिंग प्वाइंट के साथ सीधे 80वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें 16 स्थान का फायदा हुआ है। दुबई में धमाल मचाने के बाद वरुण अब भारत लौट आए हैं। वह आईपीएल 2025 में भाग लेने के लिए बेताब हैं। पिछले साल इस खिलाड़ी ने केकेआर के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है। अब इस बार भी केकेआर को मिस्ट्री गेंदबाज से खासा उम्मीदें हैं। पिछले सीजन उन्होंने 15 मैच की 14 पारियों में 21 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

अब तक ऐसा रहा है करियर

भारत के लिए अब तक 4 वनडे मैच में वरुण ने 10 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 18 टी-20 मैच में उन्होंने 33 बल्लेबाजों को शिकार बनाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ