Maxwell vs Varun Chakravarthy: ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2025 में फ्लॉप शो केकेआर के खिलाफ भी जारी रहा। मैक्सवेल सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। कंगारू बल्लेबाज के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल इंजीनियर साहब काल बन चुके हैं। कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर के आगे मैक्सवेल पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए हैं। 8 पारियों में इस गेंदबाज ने मैक्सवेल को पांच बार अपनी घूमती गेंदों के जाल में फंसाया है। आईपीएल में मिस्ट्री स्पिनर ने मैक्सवेल के लिए ऐसा चक्रव्यूह बुना हुआ है, जिसमें से पंजाब किंग्स का बल्लेबाज चाहकर भी बाहर नहीं निकल पाता है।
IPL में मैक्सवेल का काल
ईडन गार्डन्स के मैदान पर ग्लेन मैक्सवेल बल्ला थामकर मैदान पर उतरे, तो उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। पंजाब किंग्स की टीम मजबूत स्थिति में थे और मैक्सवेल से हर कोई चौके-छक्कों की बरसात की आस कर रहा था। हालांकि, कहानी एकदम ठीक उल्टी रही और कंगारू बल्लेबाज सिर्फ 8 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। मैक्सवेल के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला और उनका स्ट्राइक रेट महज 87 का रहा। पंजाब के बल्लेबाज को केकेआर के इंजीनियर कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने अपने स्पिन जाल में फंसाया। वरुण के आगे मैक्सवेल ने एक बार फिर आसानी से हथियार डाल दिए।
वरुण के आगे मैक्सवेल का एक नहीं चलती है। आईपीएल के इतिहास में मैक्सवेल का वरुण से सामना अब तक कुल 8 बार हुआ है। इसमें से 5 बार केकेआर के स्पिनर ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई है। 33 गेंदों में मैक्सेल ने कुल 50 रन बनाए हैं, लेकिन वरुण के खिलाफ उनका बैटिंग औसत महज 10 का रहा है।
बुरी तरह से फ्लॉप मैक्सवेल
आईपीएल 2025 ग्लेन मैक्सवेल के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। इस सीजन पंजाब किंग्स की जर्सी में खेले 7 मैचों में मैक्सवेल सिर्फ 48 रन ही बना सके हैं। मैक्सवेल का बैटिंग औसत सिर्फ 8 का रहा है और उनका स्ट्राइक रेट तो 100 से भी नीचे है। कंगारू बैटर इस सीजन सिर्फ एक बार ही 30 रन के आंकड़ा को छू सका है। 7 मुकाबले में मैक्सवेल सिर्फ 5 चौके और एकमात्र छक्का लगा सके हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
38 mins agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
8 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
9 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
11 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
12 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines