Varun Chakravarthy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण चक्रवर्ती ने विकेट तो लिए, लेकिन उन्होंने रन खूब खर्च किए. वरुण अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में वह रनों पर लगाम नहीं लगा पाए. अब पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि वरुण ने टी-20 वर्ल्ड कप में गलत गेंदबाजी की. वह वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान आया सामने
अमित मिश्रा ने वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा “उन्होंने कुछ ज्यादा ही तेज गेंदबाजी शुरू कर दी, जिससे उनकी ताकत छिप गई. आईपीएल (पिछले साल) में वह एक धीमी गेंद, एक टॉप स्पिन, एक गूगली और एक लेग स्पिन फेंकते थे. टी20 विश्व कप में जब रन बन रहे थे, तब दबाव में वह ऐसा नहीं कर रहे थे.”
उन्होंने आगे कहा “आपको किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो आपको बताए, समझाए. हर कोई जानता है कि क्रियान्वयन महत्वपूर्ण है, इसीलिए मैं कहता हूं कि अपनी ताकत पर टिके रहें. टी20 में सरल गेंदबाजी का मतलब यह है कि जब पिच से आपको पहले से ही कुछ मदद मिल रही हो, तो आपको विकेट लेने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश नहीं करनी चाहिए. मिश्रा के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वरुण ने अपनी तकनीक में बदलाव किया. इसलिए उन्हें रिजल्ट नहीं मिल पाया.
ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने ठुकराई 16,000 करोड़ की डील! अरबों के ऑफर के बाद भी क्यों टीम बेचने को तैयार नहीं मालिक?
वरुण का कैसा रहा प्रदर्शन?
वरुण ने भारत के लिए 9 मैच में 14 विकेट लिए. वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से शामिल थे. हालांकि वरुण ने इस दौरान खूब रन खर्च किए. उन्होंने 9.25 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए, जो आमतौर पर नहीं होता है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वरुण को खूब मार पड़ी थी. उन्होंने 4 ओवर में 16 की इकोनॉमी रेट के साथ 64 रन खर्च किए थे. इंग्लिश बल्लेबाजों ने वरुण के स्पेल में दिल खोलकर रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: ‘विराट कोहली का कोई रिप्लेसमेंट है?’ इस खिलाड़ी को गंवाने के बाद छलका RR कप्तान रियान पराग का दर्द
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines