Varun Chakaravarthy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन जल्द होने वाला है। माना जा रहा है 11 जनवरी को सिलेक्टर्स टीम का चुनाव करने के लिए मीटिंग करेंगे। टीम सिलेक्शन से पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से अपना दावा ठोक दिया है। स्पिनर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले और विपक्षी टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि वरुण चक्रवर्ती हैं। वरुण ने विजय हजारे टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी घूमती गेंदों से जमकर कहर बरपाया।
वरुण ने ठोका दावा
विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की भिड़ंत राजस्थान के साथ हो रही है। तमिलनाडु के कप्तान साई किशोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम के बॉलर्स ने कैप्टन के इस फैसले को एकदम सही साबित करके दिखाया। संदीप वॉरियर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए, तो खुद कप्तान साई किशोर ने भी 2 विकेट चटकाए।
हालांकि, असली कहर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी से बरपाया। वरुण ने राजस्थान के टॉप और मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। 9 ओवर के अपने स्पेल में वरुण ने 52 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। वरुण ने दीपक हुड्डा, महिपाल लोमरोर, अभीजीत तोमर जैसे राजस्थान के बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
टूर्नामेंट में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट
विजय हजारे ट्रॉफी में वरुण की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। वरुण छह पारियों में अब तक कुल 18 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वरुण के प्रदर्शन के बूते ही तमिलनाडु ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया है। वरुण को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई चार मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया था, जहां वरुण का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। वरुण ने 4 मैचों में अपनी घूमती गेंदों से खूब कहर बरपाते हुए 12 विकेट अपने नाम किए थे। उनका बॉलिंग औसत 11.50 का रहा था। घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम वरुण को मिल सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में वरुण भारतीय टीम में नजर आ सकते हैं। हालांकि, देखना यह दिलचस्प होगा कि वरुण को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह मिलती है या नहीं।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines