Varun Chakaravarthy Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान जल्द होना है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि सिलेक्टर्स किन खिलाड़ियों को मौका देंगे और किन बड़े नामों पर गाज गिरेगी। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता किन स्पिनर्स को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आजमाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो रविंद्र जडेजा पर पहले से ही टीम से बाहर होने की तलवार लटक रही है। दूसरी ओर, कुलदीप यादव की फिटनेस पर अभी भी कई तरह के सवाल हैं। जडेजा और कुलदीप की जगह पर एक ऐसे गेंदबाज को मौका मिल सकता है, जिसने अभी तक वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू तक नहीं किया है।
जडेजा-कुलदीप के लिए कौन बनेगा खतरा?
जडेजा और कुलदीप यादव को वरुण चक्रवर्ती से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। भले ही वरुण ने 50 ओवर के क्रिकेट में अब तक एक भी मैच ना खेला हो, लेकिन वह विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई चार मैचों की टी-20 सीरीज में वरुण ने कहर बरपाते हुए 12 विकेट झटके थे।
वहीं, 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए वरुण ने 6 मैचों में 18 विकेट चटकाए। विकेट चटकाने के साथ-साथ वरुण काफी किफायती भी साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि सिलेक्टर्स उन पर भरोसा दिखा सकते हैं। राजस्थान के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वरुण ने 5 विकेट चटकाए थे।
आईपीएल में धमाल मचाकर की वापसी
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में वरुण चक्रवर्ती ने गेंद से अहम किरदार निभाया था। स्पिन गेंदबाज ने 14 मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 21 विकेट अपने नाम किए थे। वरुण को इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला और उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए टीम में चुना गया।
वरुण इस सीरीज में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे और उन्होंने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों पर जमकर नाच नचाया था। रविंद्र जडेजा की खराब फॉर्म और कुलदीप यादव के पूरी तरह से फिट नहीं होने की स्थिति में सिलेक्टर्स वरुण पर अपना दांव खेल सकते हैं।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines