Vaibhav Suryavanshi: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अब उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम में जगह मिली है। इससे पहले वो अंडर-19 एशिया कप में भारत के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्हें आईपीएल ऑक्शन में भी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।
बिहार की टीम में मिली जगह
भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 21 दिसंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों टीमों के स्क्वाड को चुना जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले 2 मैचों के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला है।
आईपीएल नीलामी के बाद आए थे चर्चा में
पिछले कुछ समय से वैभव सूर्यवंशी खबरों में बने हुए हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रूपये खरीदा था। इसके बाद से सभी की नजर उन पर टिकी हुई है। ऐसे में अब उनके पास विजय हजारे ट्रॉफी में अपना जलवा दिखाने का मौका होगा। वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है।
अंडर-19 एशिया कप में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी हाल में ही अंडर-19 एशिया कु में खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 36 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। इसके अलावा यूएई की टीम के खिलाफ उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 3 चौके और 6 छक्के देखने को मिले थे। हालांकि फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उनका बॉल शांत रहा था। इस मैच में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का भी सामना करना पड़ा था।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम ( पहले 2 मैच के लिए)
सकिबुल गनी (कप्तान), बिपिन सौरभ (उपकप्तान, विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अंकित सिंह (विकेटकीपर), कुमार रजनीश, राघवेन्द्र प्रताप, मंगल महरोर, पीयूष कुमार सिंह, हर्ष राज, नवाज खान, हिमांशु सिंह, सचिन कुमार सिंह, अमोद यादव, मलय राज, सूरज कश्यप, ऋशव राज, कमलेश कुमार, हिमांशु वर्मा, दानिश चौधरी, बलजीत सिंह बिहारी
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines