Vaibhav Suryavanshi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है और 14 साल के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज किया. आईपीएल 2025 और राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तूफानी शतक के बाद वैभव का SMAT में भी विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिला. चंडीगढ़ के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने बिहार के लिए 350 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि, उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.
वैभव सूर्यवंशी ने 350 स्ट्राइक रेट से बनाए रन
चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरते ही धमाकेदार बल्लेबाजी की और पारी की पहली तीन गेंदों में उन्होंने दो छक्के और एक डबल लगाकर 14 रन कूट डाले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 350 का रहा. लेकिन वैभव का यह आक्रामक शुरुआत ज्यादा देर नहीं चला और उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के साथी खिलाड़ी संदीप शर्मा ने चौथी ही गेंद पर उन्हें LBW कर पवेलियन भेज दिया. बिहार के कप्तान सकीबुल गनी के साथ ओपनिंग करने उतरे वैभव ने 4 गेंदों पर 14 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- WPL 2026 मेगा ऑक्शन से ठीक पहले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने अचानक वापस लिया नाम, सामने आई बड़ी वजह
बिहार को चंडीगढ़ के हाथों मिली हार
वहीं, मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 157 रन बनाए थे. कप्तान गनी और बिपिन सौरभ दोनों ने 36-36 रन की पारी खेली. बिहार के बल्लेबाज तेजी रन नहीं बना सके और टीम का स्कोर 160 तक भी नहीं पहुंच पाया. वहीं, चंडीगढ़ के लिए राज अंगद बावा ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए, लेकिन 4 ओवर में 48 रन लुटा दिए. वहीं, 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ टीम को मनन वोहरा और अर्जुन आजाद ने दमदार शुरुआत दिलाई.
दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वोहरा ने 50 रन की पारी खेली, जबकि अर्जुन ने 21 गेंद पर 31 रन बनाए. इनके बाद, राज बावा ने बल्लेबाजी में भी कमाल करते हुए 22 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे. चंडीगढ़ ने 18.4 ओवर में ही 160 रन बनाकर मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. बता दें कि, अब अगले मैच में चंडीगढ़ 28 नवंबर को गोवा से भिड़ेगा, जबकि बिहार की टीम मध्य प्रदेश से मुकाबला करेगी.
ये भी पढ़ें- WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले आया बड़ा ट्विस्ट, वर्ल्ड कप विनर ने अपना नाम लिया वापस
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines