Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में वैभव ने मैदान पर आते ही माहौल बना दिया. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी और सिर्फ 15 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और चौकों-छक्कों की बारिश कर दी.
वैभव ने 15 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक
RCB के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव से की और एक चौका लगाया. दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरा, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखा. वैभव ने जोश हेजलवुड के एक ओवर में 4 गेंदों पर लगातार बाउंड्री (4,4,4,6) लगाकर 18 रन ठोक दिए और अगली ओवर में भुवी के खिलाफ 2 छक्के और 1 चौके के साथ 16 रन बटोर लिए. इस तरह वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर दी. यह दूसरी बार है जब वैभव ने IPL में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है.
IPL में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक
- 13 गेंदें – यशस्वी जयसवाल (आरआर) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
- 14 गेंदें – केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम DC, मोहाली, 2018
- 15 गेंदें – यूसुफ पठान (केकेआर) बनाम SRH, कोलकाता, 2014
- 15 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
- 15 गेंदें – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) बनाम RCB, गुवाहाटी, 2026*
ये भी पढ़ें- IPL के लिए अपने देश से बगावत पड़ी भारी, RCB के इस स्टार गेंदबाज को मांगनी पड़ी माफी
वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके 78 रन
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 26 गेंदों पर 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन ठोक दिए. उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया, लेकिन आउट होने से पहले वैभव ने उनकी भी जमकर पिटाई की.
ये भी पढें- RR vs RCB: वैभव-जुरेल के तूफान में उड़ गई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
36 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines