Vaibhav Suryavanshi Incredible Inning: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में कुछ ही दिन रह गए हैं. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में ताबड़तोड़ शतक जड़ा था. अब उन्होंने फिर से चौके-छक्कों की बारिश कर दी है. वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले 96 रन की तूफानी पारी खेली. सूर्यवंशी का बड़े टूर्नामेंट से पहले बेहतरीन फॉर्म में नजर आना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 96 रन की बेहतरीन पारी
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म अप मैचों का आयोजन किया जा रहा है. भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया गया और वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से तबाही मचाई. उन्होंने 50 गेंदों में 96 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 192 के तगड़े स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल थे. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा था और लगा था कि वो फिर से शतक बना देंगे लेकिन मनु सारस्वत की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो थॉमस नाइट को कैच थमा बैठे.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं इस फैसले…’ T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी
बैक टू बैक शतक से चूके वैभव
वैभव सूर्यवंशी का साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में प्रदर्शन धमाकेदार रहा था. तीसरे वनडे में अंडर 19 टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया. उन्होंने 74 गेंदों में 127 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके जड़े थे. वैभव के पास बैक टू बैक शतक जड़ने का मौका था लेकिन वो 96 रन पर आउट हो गए.
वैभव सूर्यवंशी से अंडर 19 वर्ल्ड कप में रहेगी उम्मीद
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है. भारत का पहला मैच USA की अंडर 19 टीम से होगा. 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से उनकी भिड़ंत होगी. ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी से बड़े स्कोर की उम्मीद रहने वाली है.
ये भी पढ़ें:- ‘संन्यास’ के सिर्फ 2 दिन बाद उस्मान ख्वाजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी, चौके-छक्कों की बारिश कर खेली तूफानी पारी
संबंधित खबरें
केएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
18 mins agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
49 mins agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
1 hr agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
2 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
2 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
3 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
3 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
3 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines