IND U19 vs PAK U19, Vaibhav Suryavanshi Record: भारत और पाकिस्तान के बीच ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-6 का मुकाबला खेला जा रहा है. बुलावायो में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. वहीं, भारतीय पारी की शुरुआत करने आए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है.
हालांकि, वैभव इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 30 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इस छोटी पारी के बावजूद उन्होंने ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस मामले में भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है.
वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर हुए आउट
पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. वैभव ने 22 गेंदों में 136.36 के स्ट्राइक रेट से 30 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. लेकिन वह एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने से चूक गए. वैभव पाकिस्तान के खिलाफ चौथी बार मैदान पर उतरे थे और ऐसे में फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी.
बता दें कि, पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन वैभव का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले उन्होंने U19 एशिया कप के फाइनल में पाक टीम के खिलाफ 26 रन बनाए थे. पाकिस्तान टीम के खिलाफ वैभव ने अब तक खेले 4 मैचों में कुल 62 रन बनाए हैं.
वैभव ने शुभमन गिल को छोड़ा पीछे
हालांकि, इस छोटी सी पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को पीछे छोड़ दिया. इस मैच से पहले वैभव यूथ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाते ही उन्होंने गिल और उन्मुक्त दोनों को पीछे छोड़ दिया और अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.
गिल ने यूथ ODI में 16 मैचों में 1149 रन बनाए थे, जबकि उन्मुक्त ने 21 मैचों में इतने ही रन बनाए. वहीं, 14 साल के वैभव अब तक 23 यूथ ODI मैचों में 1169* रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 53.13 और स्ट्राइक रेट 158.61 का रहा.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी गेंदबाज ने कैमरून ग्रीन के ‘चकिंग’ दावे पर दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पोस्ट डाल उड़ाया मजाक
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
55 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines