Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में हैं। वैभव ने कई रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। टूर्नामेंट के दौरान वैभव ने कई आतिशी पारियां खेली थीं। वह सबसे तेज शतक अपने नाम करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे। अब वैभव सूर्यवंशी पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। 30 मई को वैभव सूर्यवंशी और पीएम मोदी की खास मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वैभव सूर्यवंशी और पीएम मोदी की मुलाकात वायरल
पीएम मोदी पटना दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और उनके माता-पिता से मुलाकात की। मोदी जी ने पहले वैभव और उनके पिता से हाथ मिलाया। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव पीएम मोदी का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान वैभव के माता पिता ने भी प्रधानमंत्री को प्रणाम किया। वैभव और उनके परिवार ने पीएम मोदी से काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान पीएम ने भी हंसी मजाक भी किया। ये मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई थी।
वैभव से मुलाकात कर पीएम मोदी काफी खुश हुए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी इस मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट स्किल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 7 मैच में ही भाग लिया। लेकिन इन 7 मैच को उन्होंने यादगार बना दिया। उन्होंने 36 की शानदार औसत के साथ 252 रन बनाए हैं। सीजन में उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के अपने नाम किए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 38 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया और आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने। इस शतक की मदद से वह सबसे तेज शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। वैभव को इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 भारतीय टीम में चुना गया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
52 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
4 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
5 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines