Vaibhav Suryavanshi Hit Fifty: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच यूथ वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी और उस मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था. अब दूसरा यूथ मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है, इस मैच एकबार फिर से वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला है. इस मैच में वैभव ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए अर्धशतक लगाया.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी
दूसरे यूथ वनडे मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. जिसके बाद इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने कप्तान आयुष मात्रे और वैभव सूर्यवंशी आए. कप्तान आयुष मात्रे इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के इरादे कुछ और ही थे. पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भी वैभव ने अपने खेलने के अंदाज को नहीं बदला.
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN: इतिहास रचने की दहलीज पर हार्दिक पांड्या, बांग्लादेश के खिलाफ करना होगा ये काम
उन्होंने एकबार फिर से कंगारू गेंदबाजों की पिटाई शुरू की. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 68 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान वैभव ने 5 चौक और 6 छक्के लगाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 102.94 का रहा. वैभव को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान यश देसमुख ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
वैभव के अलावा विहान ने खेली अर्धशतकीय पारी
वैभव सूर्यवंशी के अलावा इस मैच में विहान मल्होत्रा ने भी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. विहान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. इस दौरान विहान के बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला था. विहान मल्होत्रा भी इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान यश देसमुख का शिकार बने.
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines