हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs MI: फेल हुआ वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, मुंबई के खिलाफ हुआ बुरा हाल

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं चला। वह अपनी दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए।

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फेल हो गया। उम्मीद थी कि पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले वैभव इस मैच में कमाल करेंगे। लेकिन महज 2 गेंदों में ही वैभव ने राजस्थान का साथ छोड़ दिया। वैभव इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके।

वैभव का बल्ला खामोश

मुंबई ने इस मैच में राजस्थान को 218 रनों का टागरेट दिया है। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पहली विकेट के लिए लंबी साझेदारी करने में नाकाम रहे। टीम को पहला झटका 1 रन पर लगा। जब दीपक चाहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर वैभव को डक पर आउट किया। वैभव ने इस मैच में 2 गेंदों में 0 रन बनाए और लॉन्ग ऑन की दिशा में कैच आउट हुए।

जायसवाल भी हुए फेल

पिछले मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाने वाले जायसवाल इस मैच में फ्लॉप हुए। उन्होंने 6 गेंदों में 13 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन लौटाया।

विज्ञापन

वैभव ने रचा था इतिहास

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 14 साल की उम्र में क्रिकेट इतिहास में बड़ा नाम बना लिया है। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था। इस पारी के साथ वे टी20 और आईपीएल दोनों में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

सिर्फ 14 साल और 32 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अविश्वसनीय है। यह उनका सिर्फ तीसरा आईपीएल मैच था, लेकिन उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर सबको चौंका दिया। उनका यह शतक आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल के 30 गेंदों में बने सबसे तेज शतक के काफी करीब रहा।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola