Vaibhav Suryavanshi: भारतीय अंडर 19 टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। 20 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी फेल हो गए। उनका बल्ला पहले मैच में नहीं चल सका और वह सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। वैभव टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, जो उन्हें भारी पड़ गया। हालांकि वैभव अब तक इंग्लैंड दौरे पर रन बनाते हुए नजर आए हैं।
फेल हुए वैभव सूर्यवंशी
पहली पारी में वह भारतीय अंडर-19 टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे वैभव ने 14 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। उन्होंने 1 चौके के अलावा 2 छक्के भी जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.85 का रहा। वैभव तेज तर्रार बल्लेबाजी कर रहे थे, जो उन्हें महंगा पड़ गया। उन्हें एलेक्स फ्रेंच ने चलता किया।
ऐसा है मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड अंडर 19 ने 81.3 ओवर में 309 रन बनाए हैं। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन एकांश सिंह ने बनाए। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 155 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा थॉमस रीव ने 59 रन जोड़े। इसके अलावा जेम्स मिंटो ने 89 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी है। क्रीज पर कप्तान आयुष म्हात्रे 26 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि विहान मल्होत्रा ने 14 गेंदों में 6 रन बनाए हैं।
नमन पुष्पक ने झटके 4 विकेट
भारत की ओर से इस मैच में शानदार गेंदबाजी नमन पुष्पक ने की। उन्होंने 17 ओवर में 76 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। हालांकि उन्होंने 4.47 की महंगी इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए। उनके अलावा आदित्य रावत को भी 2 सफलता मिली।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
17 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines