हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Year Ender 2025: वैभव सूर्यवंशी समेत भारत को इस साल मिले 5 बड़े 'कोहिनूर', अपनी परफॉर्मेंस से हिला दी दुनिया

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 यादगार रहा. उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेलकर तहलका मचाया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया. हालांकि केवल वैभव ही नहीं, बल्कि साल 2025 में भारत को और भी कई सुपरस्टार्स मिले हैं, जिन्होंने अपने खेल से भारतीय सीनियर टीम के लिए दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: भारत में क्रिकेट को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा है. टीम इंडिया तो दूर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों को खूब मेहनत करनी पड़ती है. भारत में हर साल आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट के जरिए कई खिलाड़ी अपनी पहचान बनाते हैं. साल 2025 में भी भारत को 5 बड़े युवा कोहिनूर मिले, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया. इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का भी नाम है, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बड़े बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए.

वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल किया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए केवल 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. वह आईपीएल में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने. इसके अलावा उन्होंने 95 गेंदों में 171 रनों की तूफानी पारी खेली.

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता. म्हात्रे ने सीएसके के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई और अपनी बल्लेबाजी का डंका पूरी दुनिया में बजाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोहित को लेकर इतना क्रेज! जयपुर के स्टेडियम में भारी भीड़, स्टैंड्स से फैंस ने लगाया ये नारा

दीपेश देवेंद्रन

अंडर-19 एशिया कप में दीपेश देवेंद्रन ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने कुल 14 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. मलेशिया के खिलाफ दीपेश ने 22 रन खर्च कर 5 विकेट भी अपने नाम किए थे. उनकी सटीक गेंदबाजी दीपेश को भविष्य का स्टार बनाती है.

विज्ञापन

अभिज्ञान कुंडू

अंडर-19 एशिया कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ अभिज्ञान कुंडू ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जमाया. उन्होंने नाबाद 209 रन बनाए. इसी के साथ वह अंडर-19 स्तर पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने.

विहान मल्होत्रा

विहान ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाया था. उनके अंदर काफी क्षमता है और यही वजह रही कि आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन में एक ऑलराउंडर के जरिए अपनी टीम का हिस्सा बना लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने इस क्रिकेटर को बताया एशेज में इंग्लिश टीम का विलेन, कहा- ‘जो रूट जैसा टैलेंट है लेकिन…’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola