RR vs MI, Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में वैभव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस मैच में वैभव ने MI के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर भी दो जोरदार छक्के लगाए.
हालांकि, वह इस पारी को बड़ी पारी में तब्दीन नहीं कर सके और आउट होने के बाद रोते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव आउट होने के बाद रोते हुए दिखाई दे रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद रोने लगे
MI के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और जब तक क्रीज पर रहे गेंदबाजों के लिए खौफ बने रहे. इस दौरान वैभव ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह को भी नहीं छोड़ा और उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने बुमराह के इसी ओवर में एक और छक्का मार दिया. ये नजारा देखने लायक था. वैभव सिर्फ 14 गेंदों पर 39 रन बनाकर खेल रहे थे और उनकी आंखों में रनों की भूख साफ नजर आ रही थी.
हालांकि, शार्दुल ठाकुर ने उन्हें अपनी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया. वैभव ने शार्दुल की गेंद पर जोरदार शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने शानदार कैच लपकर उन्हें पवेलियन भेज दिया. वहीं, अब सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आउट होने के बाद रोते और पवेलियन लौटते समय आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में काफी निराश नजर आए और जमीन पर बल्ला भी पटकते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर कमबैक करेगा ये धाकड़ बल्लेबाज
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो गुवाहाटी में खेले गए बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. बारिश के कारण यह मैच 11-11 ओवर का हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 3 विकेट पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए वैभव ने 39 रन तो यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जायसवाल ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए.
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की और 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी. MI की ओर से नमन धीर और शरफेन रडरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर और रवी बिश्नोई ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: बीच मैदान हार्दिक पांड्या ने क्यों की वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की ‘जांच’? सामने आया हैरान करने वाला रिएक्शन
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines