Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी कमाल के प्रदर्शन से महफिल लूट रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और विरोधी गेंदबाजों के लिए बुरा सपना साबित हुए हैं. वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करने के लिए कमेंटेटर्स के पास भी शब्दों की कमी होने लगी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नन्हें फैन का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं. वैभव का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल
वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है, जिसमें वैभव होटेल में नजर आ रहे हैं. इस दौरान वैभव का एक नन्हा फैन उनका इंतजार कर रहा था. वैभव ने अपने गले की फूलों की माला को उतारकर इस बच्चे को पहना दिया, जिसके बाद वैभव की तारीफ हो रही है. इससे पहले वैभव ने अपने नन्हें फैंस के साथ मजाक किया था, जिसमें वह फोटो खिंचवाने के लिए मजाकिया अंदाज में 100-100 रुपये मांग रहे थे. इस वीडियो पर भी लोगों ने खूब प्यार दिया था.
वैभव ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.
वैभव का शानदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेली गई 8 पारियों में 44.62 की औसत के साथ 357 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. उन्होंने अब तक 31 चौके और 32 छक्के अपने नाम किए हैं. वैभव अब तक राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. राजस्थान भी इस सीजन धमाल का प्रदर्शन कर रही है. अब तक खेले गए 8 मैच में राजस्थान ने 5 मैच जीते हैं.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines