Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है. जिम्बाब्वे दौरे पर धमाल मचाने के बाद वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ भी अपने बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे. वहीं, इस सीरीज के शुरू होने से पहले वैभव दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे.
इस खिताबी भिड़ंत में वैभव की टीम ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से होगा. वैभव ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों मुकाबलों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और टीम को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई. अब वह फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को खिताब जिताना चाहेंगे. तो आइए आपको बताते हैं दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी अब कब उतरेंगे मैदान पर?
भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अब 6 सितंबर को मैदान पर उतरेंगे. दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वैभव ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान हैं और टीम की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है. ईस्ट जोन ने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हरकार फाइनल का टिकट कटाया है, तो वहीं तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की है.
सेमीफाइनल में वैभव ने बल्ले से कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने पहली पारी में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 43 गेंदों पर 40 रन बनाए. अब वैभव फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाना चाहेंगे. बता दें कि, ईस्ट जोन ने 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में जगह बनाई है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार, 6 सितंबर से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. इससे पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर उतरेंगे. अगर ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव सूर्यवंशी 9.30 बजे से एक्शन में नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी 2026 में कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, बार-बार हो रहे हैं इंग्रोर
कहां देख पाएंगे लाइव?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर किया जाएगा. इसके अलावा, क्रिकेट फैंस दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्यों नहीं है भारत में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? जानिए वजह
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
28 mins agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
1 hr agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
2 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
9 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
9 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
10 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
10 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
11 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines