Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को दीवाना बना चुके हैं. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है और मौजूदा समय में वह दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित होकर बड़ा बयान दिया है.
सहवाग को वैभव में अपनी झलक दिखती है. उनका का मानना है कि वैभव का खेलने का अंदाज काफी हद तक उनके जैसा है. वह भी उनकी तरह पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने और बड़े शॉट खेलने में विश्वास रखते हैं. सहवाग ने कहा है कि वैभव शानदार फॉर्म में हैं और अगर वह इसी अंदाज में खेलना जारी रखते हैं, तो वह भविष्य में इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े स्टार बन सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सहवाग?
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार (10 अक्टूबर) को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक इवेंट में वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. सहवाग ने कहा कि वैभव की बल्लेबाजी की सोच काफी हद तक उनकी जैसी है. उन्होंने कहा, “वैभव अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं और उनकी सोच कुछ हद तक मेरी ही तरह है. यानी पहली ही गेंद से जोरदार शॉट लगाना.” सहवाग ने आगे वैभव के भविष्य को लेकर भी अपनी उत्सुकता जाहिर की.
उन्होंने कहा कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका कब मिलता है और वह अपने करियर में कितने मुकाबले खेल पाते हैं. बता दें कि, टीम इंडिया में शामिल होने के बाद वैभव ने भारत के लिए अब तक कुल 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से सिर्फ 8 में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 186.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 246 रन बनाए हैं. हालांकि, टीम में सलामी जोड़ी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हाल के मैचों में भारत की पसंदीदा ओपनिंग जोड़ी रहे हैं.
वैभव की उम्र पर सहवाग ने कही ये बात
सहवाग ने आगे वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर कहा कि एज-ग्रुप क्रिकेट में उम्र से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है, लेकिन आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसे बड़े मंचों पर खिलाड़ी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है. उन्होंने कहा, अगर आप किसी एज-ग्रुप क्रिकेट में खेल रहे हैं, तो यह समझ में आता है. अगर यह अंडर-19 है, तो आपकी उम्र अंडर-19 होनी चाहिए. लेकिन एक बार जब आप IPL खेलते हैं या भारत के लिए खेलते हैं, तो उम्र मायने नहीं रखती.”
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, “एक तरफ 38-40 साल के विराट कोहली खेल रहे हैं, तो दूसरी तरफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे में उम्र के बजाय खिलाड़ी की क्षमता और प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- ‘बॉलिंग मशीन ही लगा दो…’ 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल, सपाट पिचों की जमकर की आलोचना
शुभमन गिल की बल्लेबाजी के भी मुरीद हुए सहवाग
2011 वनडे वर्ल्ड कप की विजता भारतीय टीम का हिस्सा रहे वीरेंद्र सहवाग ने इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की. सहवाग ने गिल के हालिया प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि इस स्तर पर लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता. वेस्टइंडीज के खिलाफ गिल की 223 रनों की दोहरी शतकीय पारी और इंग्लैंड दौरे पर उनके दमदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए सहवाग ने माना कि भारतीय बल्लेबाज इस समय शानदार लय में हैं.
उन्होंने कहा, ”इन दिनों कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनमें से एक शुभमन गिल हैं, जो बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. वह भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान भी हैं. उन्होंने इंग्लैंड में 700 से ज्यादा रन बनाकर सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा और हाल ही में वनडे में अपना दूसरा दोहरा शतक भी लगाया. ऐसा करना आसान नहीं है.”
ये भी पढ़ें- IND vs WI: इंदौर में भी होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
5 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines