हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू से 3 भारतीय ओपनर के करियर पर मंडराया खतरा, 15 साल के खिलाड़ी के आगे पड़े 'फीके'

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू करते ही 3 भारतीय सलामी बल्लेबाजों पर खतरा मंडरा रहा है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi Photo Source: X

वैभन सूर्यवंशी को भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यू करने का मौका मिल गया. वह सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. हालांकि डेब्यू मैच में वह केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव अगर भारतीय टीम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो तीन सलामी बल्लेबाजों के करियर पर खतरा मंडरा सकता है. लिस्ट में पहला नाम यशस्वी जायसवाल का आता है. उन्हें भारतीय टी-20 टीम में मौका मिलना मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के भी टी-20 करियर पर खतरा मंडरा सकता है. हालांकि इसके लिए वैभव को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. तभी उन्हें भारतीय टी-20 टीम में लगातार मौके मिलेंगे. जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए संजू सैमसम, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं मिला है, जबकि वैभव को भारतीय टीम में जगह मिली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola