India vs Afghanistan, Vaibhav Sooryavanshi: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इस सीरीज के लिए संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई. वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओपनिंग जोड़ी कैसी होगी?
इसी बीच हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय दिग्ग्ज अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा बयान दिया है. रहाणे का मानना है कि वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहिए और भारत को अपने वर्ल्ड कप विनर टॉप-3 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहिए.
वैभव सुर्यवंशी नहीं, संजू सैमसन को मिलना चाहिए मौका
भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और तीन मैचों में 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे का कहना है कि कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना चाहिए और संजू सैमसन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिलना चाहिए.
रहाणे का मानना है कि संजू को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए एक बार और मौका मिलना चाहिए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से भारत अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव करता रहा है. सैमसन, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी ने टीम के लिए काफी अच्छा किया है. गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर वैभव को सैमसन की जगह ही मौका मिला था, जो लगातार तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण ड्रॉप कर दिया गए थे. हालांकि, अब सैमसन की टीम में वापसी हो गई है.
क्या बोले अजिंक्य रहाणे?
अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ”मुझे लगता है कि जिस टॉप-3 ने वर्ल्ड कप में खेला था, उसे ही टॉप-3 में रहना चाहिए. सैमसन ने अच्छा किया, उसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. शायद दो या तीन खराब पारियां, लेकिन उसके बाद वो ड्रॉप हुए. लेकिन मैं चाहता हूं कि सैमसन को दोबारा मौका मिले. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन, जिन्होंने हमारे लिए अच्छा किया है, उन्हें मौका मिलना चाहिए. सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. उसका समय आएगा. लेकिन अभी के लिए मुझे लगता है कि टॉप-3 में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन होने चाहिए. जिन्होंने वर्ल्ड कप में अच्छा योगदान दिया था.”
ये भी पढ़ें- चोटिल खिलाड़ियों से परेशान BCCI ने उठाया बड़ा कदम, हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन की निकाली वैकेंसी
सैमसन की टीम में वापसी पर खुश रहाणे
संजू सैमसन की टीम में वापसी पर रहाणे ने कहा, “संजू सैमसन की टीम में वापसी पर मुझे खुशी हुई. वह वर्ल्ड कप में मैन ऑफ सीरीज थे. उतार-चढ़ाव चलते रहते हैं और जो उनके साथ हो रहा था वह उनके कंट्रोल में नहीं था, लेकिन वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं. उनकी वापसी से टीम और मजबूत हुई है.” रहाणे के इस बयान के बाद अब देखना होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर होंगे?
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान ), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: बारिश की वजह से रद्द हो सकता है पहला टी-20 मैच, जानें कैसा रहेगा मौसम
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
57 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines